देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट
Cold Night Dehradun मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात गरीबों और ज़रूरतमंद सेंटा क्लाज़ की भूमिका में नज़र आये। अचानक हांथों में कम्बल का पैकेट लिए जब सीएम धामी रेन बसेरा में कांपते गरीबों के सामने पहुंचे तो लोग बड़े हैरान नज़र आये लेकिन अगले ही पल उनकी आँखे चमकती नज़र आयी। सीएम ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
Cold Night Dehradun सुशासन दिवस अभियान की तरह लिया जाए – CM

- Cold Night Dehradun सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

- Cold Night Dehradun शनिवार की सर्द और अँधेरी रातों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला देहरादून की सड़कों पर निकला और दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।
Cold Night Dehradun निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया। आपको बता दें कि आजकल पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठंड पूरे शबाब पर नज़र आ रही है। क्रिसमस और नए साल के जोश के बीच ज़रूरतमंदों को राहत देकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अफसरों को अलाव जलाने और राहत पहुंचाने का संदेश दिया हैं।
Cold Night Dehradun निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिया।
क्या आप अच्छे मम्मी पापा हैं ? https://shininguttarakhandnews.com/best-parenting-tips-india/