Controversy and Koshyari छत्रपति शिवाजी पर टिप्पणी मामले में चौतरफा घिरे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी पद से इस्तीफा देने का मन बना रहे हैं। गौरतलब है कि शिवाजी पर दिए गए बयान से कोश्यारी की खूब किरकिरी हो रही है। विपक्ष राज्यपाल से अपने पद से हटने की मांग कर रहा है। उद्धव ठाकरे ने 2 दिन में उनका इस्तीफा मांगा है और महाराष्ट्र बंद की चेतावनी दी है कोश्यारी के बयान के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार को भी राज्यपाल कोश्यारी का बयान रास नहीं आया है।
Controversy and Koshyari शिवाजी तो पुराने युग की बात हैं

- Controversy and Koshyari राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, ‘हम जब पढ़ते थे, मिडिल स्कूल में, हाईस्कूल में, तो उस हमारे टीचर हमसे पूछते थे, आपका पसंदीदा नेता कौन है? हम लोग उस समय, जिसे सुभाषचंद्र बोस अच्छे लगे, जिसे जवाहरलाल नेहरू अच्छे लगे, या जिसे महात्मा गांधी अच्छे लगते थे, उन्हें अपना हीरो बताते थे। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि कोई आपसे पूछे कि हू इज योर आइकन, हू इज योर फेवरिट हीरो, तो आपको बाहर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहीं महाराष्ट्र में आपको मिल जाएंगे।’
Controversy and Koshyari कोश्यारी ने क्या कहा था?

- Controversy and Koshyari कोश्यारी ने आगे कहा, ‘शिवाजी तो पुराने युग की बात हैं, मैं नए युग की बात बोल रहा हूं, यहीं मिल जाएंगे डा. भीमराव आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक, यहीं मिल जाएंगे आपको आपके आइकन।’राज्यपाल के इस बयान पर खूब किरकिरी हुई। शिवसेना नेता संजय राउत ने सामना में अपने लेख के जरिए बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि जब मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा ने बयान दिया तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया लेकिन अब जब छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान दिया है तो बीजेपी चुप है। उन्होंने लिखा, ‘यह महाराष्ट्र को कमजोर बनाने की चाल है।’
Controversy and Koshyari हाई कोर्ट ने दाखिल की थी पीआईएल

- Controversy and Koshyari एक तरफ उद्धव ने मोर्चा खोला है तो दूसरी तरफ पिछले हफ्ते राज्यपाल को पद से हटाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में एक आपराधिक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर हुई है। दीपक जगदेव ने अपने वकील नितिन सातपुते के जरिए हाई कोर्ट में राज्यपाल के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राज्यपाल विवादित बयान देकर समाज की शांति और सद्भावना को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द इस्तीफे की खबर आ सकती है और तभी ये विवाद थमेगा।
2023 में धमाल मचाएंगे ये 3 राशि वाले लोग , आपकी तो नहीं लगने वाली लॉटरी ? https://shininguttarakhandnews.com/2023-horoscope/


