Couple Dance Video शादी या किसी अन्य फंक्शन पर लोग कपल डांस करते हैं। ज्यादातर लोग कपल डांस में रोमांटिक गाने पर मनमोहक स्टेप्स करते हैं जिसे देखकर लोग बस तालियां बजाते रह जाते हैं। लेकिन एक कपल का काफी ‘संस्कारी डांस’ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी कपल को इस अंदाज में डांस करते आपने नहीं देखा होगा। इस वीडियो को देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे।
इंटरनेट यूजर्स को वीडियो भाया Couple Dance Video
इंटरनेट यूजर्स को ये वीडियो काफी मजेदार भी लग रहा है। X के हैंडल @Gulzar_sahab पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लगभग 3 लाख लोगों ने इसे देखा है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘इसको ही कहते हैं, मर्यादा में रहकर इन्जॉय करना।’ कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है- ये वातावरण और अपनी सोच पर निर्भर करता है इसमे से वातावरण की अहम् भूमिका है। एक यूजर ने लिखा है- भारतीय परंपरा यही है। वहीँ अन्य यूजर ने लिखा है- यदि पैसे नहीं उड़ाते तो पूरा मर्यादित होता।
इस वीडियो खबर को साभार लिया गया है। Click Link Here – https://twitter.com/i/status/1812093375043993612
वीडियो में आप देखेंगे कि कपल ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म के गाने ‘तू है मेरी प्रेम की भाषा’ पर डांस कर रहे हैं। महिला ने जहां सिर पर पल्लू रखा हुआ है वहीं उनके पति भी शरमाते हुए परफॉर्म करते दिख रहे हैं। दोनों एक दूसरे को देखते हुए, मुस्कुराते हुए डांस तो कर रहे हैं लेकिन साथ ही आपस में एक हाथ की दूरी भी बना रखी है। वीडियो के अंत में एक शख्स आकर दोनों पर नोटों की बारिश करने लगते हैं।