Dirty Massage Alert सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कुछ पुरुषों ने उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम मैसेज बॉक्स में भेजी थी। उन्होंने इस बात की रिपोर्ट की तो इंस्टाग्राम ने उनका ही अकाउंट सस्पेंड कर दिया।
Dirty Massage Alert खबर आपके काम की है

Dirty Massage Alert यही नहीं , सेलिब्रिटी हो या आम इंसान, कॉलेज में पढ़ने वाले युवा हो या कामकाजी लड़कियां , सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम का बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वो इस एप्स का इस्तेमाल अपने संबंधों को तरोताजा रखने के लिए करते है। वही शातिर दिमाग अपराधी भी इस ऐप के जरिए लोगों को आपत्तिजनक वीडियो फोटो और अश्लील संदेश भेज कर मुसीबत पैदा करते हैं।

Dirty Massage Alert हो सकता है आप भी इस तरह की समस्याओं से परेशान हो, इसीलिए हमने इस खबर को आप के लिए तैयार किया है …जहां आप व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर आ रहे हैं बेहूदा और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकते हुए हमेशा के लिए मुसीबत से छुटकारा पा सकते हैं। आज देश प्रदेश के शहरों में जाने कितनी लड़कियां और युवा हैं जो इस समस्या से परेशान हैं। लेकिन ऐसी घटना हमारे और आपके साथ भी होती है या हो सकती है। इसलिए आज थोड़ा-सा वक्त निकालकर अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें और उसे सेफ बना लें।
Dirty Massage Alert चलिए पहले इंस्टाग्राम के उदाहरण से ही समझते हैं कि अगर कोई व्यक्ति आपकी सहमति के बिना अश्लील फोटो भेजे तो क्या करना चाहिए…
इंस्टाग्राम पर साफतौर से इस बात का जिक्र है कि अगर कोई इस तरह की हरकत करता है तो कैसे एक्शन लेना चाहिए। यही बातें दूसरी सोशल मीडिया वेबसाइट पर भी अप्लाई होती हैं।

Dirty Massage Alert पोस्ट का रिकॉर्ड रखना
Dirty Massage Alert अगर आप उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं तो आपको गलत या अश्लील पोस्ट का रिकॉर्ड रखना पड़ सकता है। इसलिए रिपोर्ट करने के लिए उस पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट अपने पास रखें। अगर आप अपना नाम रिपोर्ट करते वक्त नहीं बताना चाहते तो नाम हाइड करके भी कम्युनिटी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाली फोटो की रिपोर्ट कर सकते हैं।
अगर कोई व्यक्ति आपकी प्राइवेट चीजें (जैसे- मैसेज, फोटो, वीडियो) को शेयर करने की धमकी दे रहा है। आपसे पैसों की मांग कर रहा है या आपसे कोई ऐसा काम करने के लिए कह रहा है, जिसे करने में आप असहज महसूस करते हैं तो बिल्ट-इन रिपोर्टिंग ऑप्शन पर जाकर शिकायत करें।

Dirty Massage Alert अनफॉलो करना या ब्लॉक करना
गलत और अश्लील पोस्ट करने वाले व्यक्ति को अगर अनफॉलो करते हैं या ब्लॉक कर देते हैं तो ध्यान रखें कि ऐसा करने के बाद आप उस पोस्ट को नहीं देख पाएंगे, लेकिन पोस्ट करने वाला व्यक्ति और इंस्टाग्राम पर मौजूद दूसरे लोग उस पोस्ट को तब तक देख सकते हैं, जब तक कि उसे पूरी तरह से वहां से हटाया नहीं जाता।
सहायता मांगें, हिचके नहीं
Dirty Massage Alert यहां हम 3 ऑर्गेनाइजेशन का जिक्र कर रहे हैं। ये उन लोगों को सेफ रहने की सारी जानकारी देती हैं, जिन्हें ऑनलाइन परेशान किया जा रहा है या ऑनलाइन नुकसान पहुंचाया जा रहा है…
Cyber Civil Rights Initiative: कोई बिना आपकी सहमति के पोर्नोग्राफी कंटेंट दिखाने का प्रयास करता है तो क्या करना चाहिए, इसकी जानकारी यहां से लें।
Without My Consent: ऑनलाइन हैरेसमेंट करने वाले लोगों के खिलाफ क्या एक्शन लें, इसकी सलाह यह देता है।
Love Is Respect: डेट और रिलेशनशिप की वजह से टीनएजर्स के साथ होने वाले दुर्व्यवहार का सॉल्यूशन यह मिलता है।
पुलिस और वकील की मदद लें
Dirty Massage Alert लोकल पुलिस ऑफिसर से कॉन्टैक्ट करें। अगर कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं तो आपको अपने पास पोस्ट का स्क्रीनशॉट या दूसरी चीजें रखनी पड़ सकती हैं। आप चाहें तो किसी वकील या सामाजिक कार्यकर्ता से इस बारे में बात कर सकते हैं। वकील सबूत इकट्ठा करने, सिविल प्रोटेक्शन या आपको परेशान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एंटी-स्टॉकिंग ऑर्डर पाने से जुड़े मामलों में हेल्प कर सकते हैं। अगर आप नाबालिग हैं तो स्कूल काउंसलर या अपने किसी भरोसेमंद की मदद लें।

सवाल– इस तरह के मामले में कितने साल तक की सजा हो सकती है?
जवाब– पटियाला हाउस की वकील सीमा जोशी कहती हैं कि इंडियन पीनल कोड (IPC) में किसी महिला से सेक्स डिमांड करना, उनके सामने न्यूड होना, अश्लील फोटो और पोर्न फिल्म भेजना, अश्लील किताब पढ़ने के लिए मजबूर करना। ये सब क्राइम की कैटेगरी में आता है।
Dirty Massage Alert ऐसा करने वालों के खिलाफ IPC की धारा 154 के अंतर्गत पुलिस FIR दर्ज करती है। इस क्राइम में कम से कम 1 साल से 5 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों भी हो सकता है।
डरें नहीं, इन 5 धाराओं का याद रखें
Dirty Massage Alert धारा 294- सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें और अश्लील गाना गाने पर 3 महीने तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकता है।
धारा 354(A)–बिना सहमति के अश्लील फोटो और पोर्न वीडियो दिखाने पर 1 से 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है।
धारा 354(B)– महिला को कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने पर 1 से 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है।
धारा 354(D)– किसी लड़की का पीछा करने पर 3-5 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है। धारा 499– महिला की तस्वीरों को मॉर्फ करके गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर 2 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है।
सवाल– ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाने वालों की शिकायत क्यों नहीं करते?
जवाब– पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि – लोग अपनी इज्जत प्रतिष्ठा और लोक लिहाज के चलते पुलिस से इसकी शिकायत नहीं करते हैं। हिम्मत रखकर शिकायत करें, गलत के खिलाफ आवाज उठाएं। आप भी संकोच न करें बल्कि जागरूक बनकर ऐसे खुराफाती तत्वों को सबक सिखाने में देर न करें।
पढ़िए खबर में – फेसबुक से कमाई करें https://shininguttarakhandnews.com/mark-zuckerberg-latest-news/

