Couple Killed Bathroom ये खबर एक सच्चाई भी है और आपको सतर्क करने वाली भी है। नई नई शादी के रूमानी लम्हों को यादगार बनाने के लिए एक शादीशुदा जोड़ा निजी पलों में मशगूल था तभी एक धमाके ने उनकी जान ले ली। बाथरूम के गीज़र के फटने से इस नए शादीशुदा जोड़े की जान चली गई। पति पेशे डॉक्टर था, जबकि पत्नी एमबीबीएस की छात्रा बताई जा रही है। दोनों ने हाल ही में कुछ समय पहले शादी की थी। यह कोई पहला मामला नहीं है जब कि गीजर फटने से इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी कई बार देखने को मिला है कि ऐसे हादसे कई लोगों की जान ले चुके हैं।
Couple Killed Bathroom बाथरूम में मिले शव, शॉर्ट सर्किट का अंदाजा

- Couple Killed Bathroom इस दर्दनाक घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों पति पत्नी के शव बाथरूम में पड़े हुए हैं। 26 साल के डॉक्टर निसारुद्दीन और 22 साल की एमबीबीएस छात्रा उम्मी मोहिमीन साइमा ने हाल ही में शादी की थी। पुलिस की तस्दीक में गीजर फटने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे रात के ड्यूटी अफ्सर ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Couple Killed Bathroom किस वजह से खतरनाक है गीजर ?

- Couple Killed Bathroom इन घटनाओं से सबक लेते हुए हमारा गीजर से खतरे के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। आखिरकार क्यों हमारे जीवन में रोजाना इस्तेमाल आने वाली चीजें इस तरह से जानलेवा साबित हो जाती हैं। गीजर का सारा दारोमदार ब्वायलर पर निर्भर करता है। अक्सर कर ज्यादा सर्दियों में देखने को मिलता है कि हम लोग गीजर को ऑन छोड़ दिया करते हैं। इससे गीजर लगातार गर्म होने के चलते इसमें लीकेज की समस्या और संभावना ज्यादा बन जाती है।
पीएम मोदी के सामने सीएम धामी की ये तस्वीर हुई वायरल https://shininguttarakhandnews.com/modi-in-kedarnath/


