Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा क्रिकेटर विनोद कांबली , 1 Sad World

Cricketer Vinod Kambli टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज विनोद कांबली का इन दिनों समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विनोद कांबली को इन दिनों ऐसी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है कि वे पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इस बांए हाथ के पूर्व बल्लेबाज का कहना है कि वे पैसों के लिए क्रिकेट से जुड़ा कोई भी काम कर सकते हैं। कांबली की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। कोई सोच भी नहीं सकता कि उनकी हालत ऐसी भी हो सकती है। कॉफी शॉप की एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया का ये पूर्व खिलाड़ी काफी साधारण दिख रहा है। ये वही विनोद कांबली हैं जो किसी वक्त काफी स्टाइलिश हुआ करते थे।

Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा

Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा
Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा
  • Cricketer Vinod Kambli 50 साल के इस पूर्व खिलाड़ी के हालात ऐसे हैं कि उन्हें क्लब तक आने के लिए अपनी दोस्त की गाड़ी का सहारा लेना पड़ता है। उनके पास आने जाने के लिए पर्सनल कार या बाइक नहीं है। विनोद कांबली ने कहा है कि अभी उनके पास कोई काम नहीं है। उन्हें काम करने सख्त जरूरत है ताकि वे अपना परिवार चला सकें।
Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा
Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा

 

  • Cricketer Vinod Kambli  विनोद कांबली ने बताया कि वो सचिन तेंदुलकर की मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में मेंटॉर थे लेकिन इसके बाद उन्होंने वहां जाना छोड़ दिया. कांबली ने कहा, ‘मैं रोज सुबह 5 बजे उठता था. इसके बाद डीवाई पाटिल स्टेडियम के लिए कैब पकड़ता था. उस वक्त मैं बीकेसी ग्राउंड में शाम के वक्त भी कोचिंग देता था. ये मेरे लिए काफी थकाने वाला शेड्यूल था. मैं एक रिटायर्ड क्रिकेटर हूं और अब मैं पूरी तरह बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं.’


Cricketer Vinod Kambli  सचिन को मेरी हालत के बारे में पता है – कांबली

Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा
Cricketer Vinod Kambli : खो गया कंगाल सितारा

 

  • Cricketer Vinod Kambli विनोद कांबली ने बताया कि सचिन को उनकी इस हालत के बारे में सब मालूम है. कांबली ने कहा, ‘सचिन को सब कुछ पता है. लेकिन मैं उनसे कोई उम्मीद नहीं रखता. उन्होंने मुझे तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी में काम दिया था और मैं उससे बहुत खुश था. वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं.’कांबली ने कहा कि वो ऐसा काम चाहते हैं जिसमें वो युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकें. मैं जानता हूं कि अमोल मजूमदार मुंबई के हेड कोच हैं लेकिन जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं मौजूद हूं. आपको यहां बता दें कि कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे, 17 टेस्ट मैच खेले हैं. उनके नाम 3561 इंटरनेशनल रन हैं. उनके बल्ले से चार टेस्ट शतक और 2 वनडे शतक निकले.
 Must Read – सेक्सुअल हैरेसमेंट करने वाले स्कूल की गंदी एक्स्ट्रा क्लास में खुलासा https://shininguttarakhandnews.com/dirty-teacher-alert-news/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.