Crime Alert : बाप रे ! प्लेटलेट्स की जगह चढ़ा दिया मौसमी का जूस – मर गया मरीज़ 1 Amazing Fact

Crime Alert सावधान …. अगर आप अस्पताल में ज़िंदगी बचाने जा रहे हैं तो ज़रूरी नहीं है की आपकी मुराद पूरी ही हो जाए क्योंकि हो सकता है की डॉक्टर्स आपके जीवन से ही खिलवाड़ कर बैठे। हम ऐसा इसलिए कह  हैं रहे क्योंकि जो ताज़ा मामला सामने आया है वो आपको हैरान कर देगा।

Crime Alert लापरवाही या लालच लेकिन मरीज़ की मौत सच

Crime Alert सावधान
Crime Alert सावधान
  • Crime Alert संगम नगरी प्रयागराज में डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ अब स्वास्थ्य महकमे ने बड़ा एक्शन लिया है. स्वास्थ्य महकमे ने प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही पाए जाने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की है. इस मामले में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी ट्वीट किया है. आईजी रेंज प्रयागराज डॉ राकेश कुमार सिंह ने भी कार्रवाई करने की बात कही है.
Crime Alert सावधान
Crime Alert सावधान
  • Crime Alert बता दें, डेंगू पीड़ित प्रदीप पांडेय नाम का एक मरीज झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में 17 अक्टूबर भर्ती हुआ था. डॉक्टरों ने उसे आठ यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने की सलाह दी थी. तीन यूनिट प्लेटलेट्स मरीज को चढ़ा भी दिया गया था. बाद में अस्पताल द्वारा और पांच यूनिट प्लेटलेट्स मंगाए जाने पर मरीज के परिजन किसी एजेंट के माध्यम से प्लेटलेट्स लेकर आए.
Crime Alert सावधान
Crime Alert सावधान
  • Crime Alert मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद ही मरीज की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे हार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर 19 अक्टूबर को मरीज की मौत हो गई. तीमारदारों की शिकायत पर सीएमओ ने तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टरों की 3 सदस्य टीम बनाई और पूरे मामले की जांच कराई. सीएमओ डॉक्टर नानक सरन के मुताबिक प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर उसे सील करने की कार्रवाई कराई गई है.

Crime Alert CMO ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

  • Crime Alert सीएमओ के मुताबिक परिजनों के पास एक यूनिट प्लेटलेट्स अभी बचा हुआ है. इसे सुरक्षित रख दिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. उनके मुताबिक प्लेटलेट यूनिट पर एसआरएन अस्पताल की मोहर लगी है. उन्होंने कहा है कि इसकी भी जांच कराई जाएगी कि कहीं प्लेटलेट नकली तो नहीं है. सीएमओ ने कहा है कि पूरे मामले में जिस स्तर से भी लापरवाही पायी जाएगी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि संगम नगरी प्रयागराज में कुछ दिनों पूर्व ही जार्जटाउन थाना पुलिस ने नकली ब्लड बेचने के गैंग को पकड़ा था,जिसमें पुलिस ने कार में ब्लड बैंक चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था. पुलिस ने कई यूनिट नकली ब्लड बरामद करने के साथ ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

दम तोड़ते उत्तराखंड मदरसा बोर्ड – खतरे में वजूद !https://shininguttarakhandnews.com/madarsa-politics-uttarakhand/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.