Crime News “अगर तुम कहोगी, तो मैं आ जाऊंगा डार्लिंग…. तुम सिर्फ बता देना क्या हेल्प चाहिए, तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है. फिर किस दिन मिलने आओगे, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए? पूरा पेपर आउट कर दिया है, यार… तुम आ जाओ… मिलने नहीं आओगी एक बार भी…?” ये बातें लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने एक छात्रा से कहीं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत को हिला दिया है. University of Lucknow के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा के साथ अश्लील बातचीत करने और परीक्षा का पेपर आउट कराने का लालच देने का गंभीर आरोप लगा है. वायरल ऑडियो क्लिप्स ने पूरे कैंपस में हलचल मचा दी है. बातचीत में इस्तेमाल किए गए शब्दों ने लोगों को हैरान कर दिया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर पहले भी उसे परेशान कर चुका है और अब दोबारा बुलाकर उसका शोषण करना चाहता था. मामला सामने आते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस दोनों हरकत में आ गए.

छात्रा से अश्लील चैट करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
मामले की शुरुआत एक फोन कॉल से हुई, जिसमें आरोपी प्रोफेसर छात्रा से बेहद निजी अंदाज में बात करता सुनाई दे रहा है. ऑडियो के मुताबिक प्रोफेसर ने छात्रा से पूछा, “बच्चा, मम्मा ठीक हैं?” छात्रा ने सामान्य जवाब दिया. इसके बाद प्रोफेसर उसे छुट्टी खत्म होने से पहले वापस आने के लिए कहता है. कॉल खत्म होने के बाद छात्रा की आवाज रिकॉर्डिंग में सुनाई देती है, जिसमें वह कहती है कि उसे पेपर नहीं चाहिए और उसे डर है कि प्रोफेसर फिर से उसका उत्पीड़न कर सकता है. इस ऑडियो के सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया.

दूसरे ऑडियो में क्यों मचा बवाल?
दूसरी ऑडियो क्लिप ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. रिकॉर्डिंग में आरोपी प्रोफेसर छात्रा से कहता सुनाई देता है, “मैं तुम पर फिदा हूं, धोखा मत देना प्लीज.” इस बातचीत ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को झकझोर दिया. छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर लगातार मानसिक दबाव बना रहा था और पेपर लीक कराने का लालच देकर उसे अपने पास बुलाने की कोशिश कर रहा था. ऑडियो वायरल होते ही छात्रों और शिक्षकों के बीच नाराजगी बढ़ गई. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
यूनिवर्सिटी और पुलिस ने क्या एक्शन लिया ?
मामला गंभीर होने पर Lucknow Police और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ आंतरिक जांच बैठा दी गई है. साथ ही पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई. जांच के दौरान मिले शुरुआती सबूतों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया. अब ऑडियो क्लिप्स की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ कहा है कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसके फैक्ट्स की शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ पुष्टि नही करता है।

