Crime News धूर्त पति पत्नी एक लड़की और बेहद शातिर प्लान

Crime News पति पत्नी का एक धूर्त जोड़ा …. एक परिचित लड़की और प्लान बेहद शातिर जिसकी बात हम आपको मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बता रहे हैं। मध्य प्रदेश से अजीब खबर सामने आयी है जहाँ एक कपल अपनी बाइक खराब होने के बहाना बनाकर अपनी परिचित लड़की के घर में रुका।लेकिन आधी रात कुछ ऐसा हुआ जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। इस खबर से आपको भी एक सबक ज़रूर मिलेगा लिहाज़ा पूरी खबर पढ़िए..

हमारी गाड़ी खराब हो गई, तुम्हारे घर रात में रुक जाएं। दरवाजे पर दस्तक देने के बाद परिचित कपल ने यही बात अकेले रह रही लड़की से कही थी। जान पहचान होने की वजह से लड़की ने हामी भर दी। साथ ही अपने घर में उन्हें रात को ठहरने दिया। रात में लड़की को जब नींद लग गई तो परिचित कपल ने उसके साथ खेल कर दिया। सुबह में जब लड़की की नींद खुली तो वह भागे-भागे पुलिस स्टेशन पहुंची है।

आखिर लड़की के संग क्या हुआ ? Crime News

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोका गार्डन इलाके की पॉश कॉलोनी में एक लड़की किराए के मकान में रहती है। वह बीएससी की छात्रा है। यहां रहकर पढ़ाई करती है। दो दिन पहले आरोपी रात में पीड़िता के घर आया। साथ में उसकी पत्नी भी थी। आरोपी जोड़ा मंडीदीप का रहने वाला है। लड़की के घर पहुंचने के बाद पुरुष जानकार ने कहा कि उसकी बाइक खराब हो गई है। अब ठीक होने के बाद कल मिलेगा। साथ ही उसने कहा कि बाइक नहीं होने की वजह से घर नहीं लौट पाऊंगा। रात को तुम्हारे ही घर पर ठहर जाता हूं। मकान में रहने वाली महिला दोस्त ने हामी भर दी और रात को घर में रुकने दिया।

वहीं, रात को जब लड़की गहरी नींद में सो गई तो पति-पत्नी ने उसके घर में चोरी कर ली। परिचित कपल लड़की की स्कूटी लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही उन्होंने घर में रखे 10 हजार रुपए नगद, उसके खाते से 45 हजार नगद ट्रांसफर किए। वहीं, एक लैपटॉप और आईफोन लेकर भी फरार हो गए।सुबह में जब लड़की की नींद खुली तो देखा कि पति-पत्नी घर से चले गए हैं। साथ ही उसका सामान भी गायब है।

इसके बाद पीड़ित महिला भागे-भागे अशोका गार्डन थाने पहुंची। यहां उसने घटना के बारे में पुलिस की बताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि दोनों रात को ही फरार हो गए हैं।गौरतलब है कि लड़की के पिता भी भोपाल पुलिस में थे। वह रिटायर हो गए हैं, रिटायरमेंट के बाद वह नेपाल में जाकर बस गए हैं। पुलिस अब परिचित पति-पत्नी की तलाश कर रही है। साथ ही पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी देख रही है।लेकिन ये घटना अपंने आप में एक सबक भी है जो आप सबको ज़रूर ध्यान में रखना चाहिये।