Hello Kitty Murder : कॉलगर्ल को चोरी की मिली खौफनाक सज़ा

Hello Kitty Murder कई मर्डर मिस्ट्री के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन ये केस बेहद अजीब था। अदालत में केस की सुनवाई हो रही थी। आरोपियों को कटघरे में खड़ा किया गया था। वहां एक 14 साल की लड़की भी थी जिसकी गवाही पर मर्डर का ये पूरा केस टिका हुआ था। बचाव पक्ष के वकील ये साबित करने की कोशिश कर रहे थे कि कत्ल आरोपियों ने नहीं किया। वो जैसे ही बोलते कत्ल आरोपियों ने नहीं किया अदालत की सारी बत्तियां जलने- बुझने लगती। जज को अदालत में बैठी महिलाओं में उस लड़की की शक्ल दिखने लगी जिसके मर्डर की सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।

Hello Kitty Murder दुनिया का सबसे खौफनाक मर्डर केस

Hello Kitty Murder

इस सनसनीखेज मर्डर केस में जज ने क्या फैसला दिया ये हम आपको बताएंगे उससे पहले जान लीजिए ये खौफनाक कहानी क्या है। पुलिस को खबर मिलती है कि एक घर के अंदर एक कॉल गर्ल को तड़पा-तड़पा कर मार दिया गया है। पुलिस जब उस घर में पहुंचती है तो देखती है एक कमरे में कई सारी गुड़ियाएं हैं और इन सबके बीच एक काफी बड़ी साइज की गुड़िया भी रखी हुई है जिसका नाम हैली किटी है। बिल्कुल वैसा ही घर जैसा पुलिस को बताया गया था। महीनों तक उस लड़की को इस घर के अंदर कैद किया गया। उसके हाथ पैर बांध दिए गए। रोज दर्जनों लोग आते और उसका बलात्कार करते। उसके साथ मारपीट की जाती। उसके सिर को पंचिग बैग बनाकर पंच किया जाता।  वो खूबसूरत कॉलगर्ल कुछ समय बाद मर गयी

  कॉलगर्ल के किए गए टुकड़े-टुकड़े

Hello Kitty Murder

Hello Kitty Murder

लड़की के कत्ल के बाद उसके शरीर को बाथटब में डालकर शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए गए। उसके बाद लाश के टुकड़ों को अलग-अलग बर्तनों में रखकर पानी में उबाला गया। उसकी खोपड़ी को धड़ से अलग कर दिया गया। एक बर्तन में खोपड़ी को भी उबाला गया। लड़की के उबले हुए लाश के टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर कूड़े में फेंक दिया गया। घर में अब सिर्फ खोपड़ी पड़ी थी। बाजार से एक बड़ी डॉल लाई गई। ये वही डॉल थी जो पुलिस को कमरे में दिख रही थी। इस डॉल के सिर की सिलाई को खोला गया और फिर कॉल गर्ल की उबली हुई खोपड़ी को इस डॉल के अंदर भर दिया गया। कातिलों को लगा कि कहानी खत्म,लेकिन ऐसा नहीं था।

  ‘मुझे लड़की का भूत दिखता है’

Hello Kitty Murder

Hello Kitty Murder

दुनिया के सबसे भयानक मर्डर केस की लिस्ट में शामिल ये मर्डर हॉन्ग कॉन्ग में 1997 में हुआ था। लड़की जिसका कत्ल हुआ उसका नाम था फैन मैन यी। कहते हैं कत्ल के बाद फैन मैन ने खुद ही अपने कत्ल के राज पुलिस तक पहुंचाए थे और वो भी एक 14 साल की लड़की के जरिए। कत्ल के करीब 2 साल बाद यानी साल 1999 में एक लड़की कुछ दिनों से रोज पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही थी। उसने पुलिसवालों को बताया कि उसे एक आत्मा दिखती है। एक लड़की की आत्मा जो उससे मदद मांग रही है। लड़की ने पुलिसवालों को बताया कि वो आत्मा बिजली के तारों से बंधी हुई है और एक घर में कैद है। उसके शरीर में चोट के निशान हैं।

 हैलो किटी डॉल के अंदर रखी गई खोपड़ी

Hello Kitty Murder

पहले तो पुलिस ने लड़की की बात पर यकीन नहीं किया, लेकिन जब लड़की कई दिनों तक पुलिस के चक्कर काटती रही तो पुलिस की टीम उस घर में जाने को तैयार हो गए। ये घर हॉन्ग-कॉन्ग के कोऊलून जिले के एक अपार्टमेंट में था। पुलिस इस घर में पहुंच गई। गुड़ियाओं से भरे इस रूम को देखकर पुलिस भी हैरान थी। सभी गुड़ियाओं को इधर-उधर कर तलाशी शुरू हुई। जब बड़ी गुड़िया को हिलाया गया तो हर कोई चौंक गया उसका वजन काफी ज्यादा था। पुलिस ने गुड़िया फाड़कर अंदर चेक किया तो देखा कि गुड़िया के अंदर एक उबली हुई खोपड़ी पड़ी थी।

ड्रग डीलर ने दी थी तड़पा-तड़पाकर मौत

Hello Kitty Murder

 इसके बाद इस केस की तफ्तीश शुरू हो गई। 14 साल की लड़की इस केस की सबसे अहम गवाह थी। कौन थी ये 14 साल की लड़की और फैन मैन की आत्मा ने क्यों इस लड़की से मदद मांगी थी या फिर सच्चाई कुछ और भी थी। पुलिस ने जब लड़की से सारी सच्चाई जाननी चाही तो उसने बताया कि कैसे चॉन मैन लोक नाम के एक ड्रग डीलर ने तड़पा-तड़पाकर फैन मैन को मौत दी थी।

कई दिनों तक लड़की के साथ हुआ अत्याचार

Hello Kitty Murder

  फैन मैन एक अनाथ लड़की थी। जब वो बड़ी हुई थी कॉलगर्ल बन गई। इसी दौरान उसकी दोस्ती इस ड्रग डीलर से हुई। एक रात इस कॉलगर्ल ने उस ड्रग डीलर के पर्स से कुछ रुपये चुरा लिए जिसकी सजा के रूप इस ड्रग डिलर ने लड़की को इस अपार्टमेंट में कैद कर लिया और फिर रोज अपने दोस्तों को बुलाकर लड़की के साथ अत्याचार करने लगा। ये ड्रग डीलर और उसके दोस्त पंचिग बैग की तरह लड़की के सिर को पीटते थे। उसके साथ रोज रेप किया जाता था। बाद में  पता चला था कि फोन मैन की मौत हो गई है।
Hello Kitty Murder

इस लड़की के मुताबिक मौत के 2 साल बाद फोन मैन की आत्मा इस लड़की के सपनों में आने लगी और मदद मांगने लगी और फिर उसने फैसला किया पुलिस को सब कुछ बताने का। ड्रग डीलर समेत उसके सभी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी हैवानियत की कहानी अब जग जाहिर हो चुकी थी। कहते हैं इस केस में जब हैलो किटी डॉल को अदालत में सबूतों को रूप में पेश किया गया तो उसमें से बदबू आने लगी, जबकि लैब में ऐसा नहीं था।

बाप रे ! बेशर्म डांस से लड़की ने तो गदर काट दी https://shininguttarakhandnews.com/trending-besharm-dance-reel/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.