Curd Health Benefits : दही की खोज भारत में नहीं हुई , जानिए इतिहास ? 1 History

Curd Health Benefits आज हम आपको लस्सी , मट्ठा और दही बड़ा के सरताज और खाने में शुभ मानी जाने वाली दही की बात करेंगे। आप जिसको स्वाद के लिए कभी सेहत के लिए खाते हैं वो भारत की खोज नहीं है। जी हां दही इंडियन नहीं बुल्गारियन डिश है।

Curd Health Benefits पढ़िए एक रोचक खबर 

Curd Health Benefits
Curd Health Benefits
Curd Health Benefits 4 हजार साल पहले दही का ईजाद बुल्गारिया में हुआ। कोई साढ़े 3 हजार साल पहले लिखे गए ऋग्वेद में प्रसाद के लिए ‘पंचगव्य’ बनाने का जिक्र है। इसी ‘पंचगव्य’ का अहम हिस्सा दही है। एक्सपर्ट्स भी पेट की सेहत के लिए दही को उत्तम मानते हैं।डॉक्टर स्टैमेन ग्रिगोरोव ने दही में बैक्टीरिया की खोज की , बुल्गारिया को दही का जन्म स्थान होने का श्रेय बल्गेरियाई वैज्ञानिक डॉ. स्टैमेन ग्रिगोरोव को भी जाता है।

Curd Health Benefits
Curd Health Benefit

Curd Health Benefits  बल्गेरियाई वैज्ञानिक डॉ. स्टैमेन ग्रिगोरोव ने की खोज 

Curd Health Benefits 1945 में डॉ. स्टैमेन की मृत्यु के बाद इस सूक्ष्मजीव को ‘लैक्टोबैसिलस बल्गारिकस’ नाम दिया गया। अगर कभी आप बुल्गारिया जाएं तो डॉ. स्टैमेन ग्रिगोरोव के गृहनगर में बने दुनिया के एकमात्र दही संग्रहालय (म्यूजियम ऑफ योगर्ट) को देखना न भूलें।
Curd Health Benefits यात्रा को शुभ और मंगलकारी बनाने के लिए, एग्जाम या इंटरव्यू में जाते समय हम सब घर से दही-गुड़ या दही-शक्कर खाकर निकलते हैं।लेकिन आप यकीन करेंगे जिस दही को खाकर हम सब अपना सफर शुरू करते है, वह खुद एक लंबी यात्रा करके हमारी कटोरी तक पहुंचा है। भारतीय खानपान का ही नहीं, बल्कि पूजा-पाठ का अभिन्न हिस्सा बन चुके दही की पैदाइशी हिंदुस्तानी है या नहीं, इसका कोई ठोस सबूत नहीं मिलता।

Curd Health Benefits फूड हिस्टोरियन केटी अचाया दही को विशुद्ध भारतीय मानते हैं, लेकिन विज्ञान की दुनिया में इसका जन्म स्थान बुल्गारिया बताया जाता है। कुछ इसे टर्किश लोगों की देन भी मानते हैं। दक्षिण भारत में जिस दही को हिंदी में लिखने पर विवाद हुआ, वही दही भारत को अखंड बनाता है। वह अपने स्वाद और सेहत के रुतबे से उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम भारत तक बराबर का दखल रखता है।
Curd Health Benefits  ऋग्वेद में दही चावल के व्यंजन का उल्लेख है। वैदिक काल में, चावल के साथ दही खाया जाता था। श्रीखंड का पहला संदर्भ लगभग 500 ईसा पूर्व (या बुद्ध के जन्म से पहले भी) आया है। 1000 ईस्वी तक, दही का नियमित रूप से खाना पकाने में उपयोग होने लगा था। लिहाज़ा इतिहास के आधार पर कहा जा सकता है कि दही भले ही भारत में थाली की शान है , शुभ मंगल की मान्यता है लेकिन ये एक भारतीय खोज है ये कहना मुश्किल है।
करारे नोट से जुडी ये खबर तुरंत पढ़िए ! https://shininguttarakhandnews.com/currency-selling-website/
ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.