cycle ambulance pakistan पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है. यहां के अजीब वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी यहां के नेता तो कभी पाकिस्तान की जनता, हर दिन कुछ न कुछ नया मीम मटेरियल लाकर लोगों के सामने रख देती हैं. हाल ही में पाकिस्तान से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई है. जहां दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में साइकिल एंबुलेंस लॉन्च की गई है. वीडियो में एक अधिकारी साइकिल एंबुलेंस चलाते हुए उसका शुभारंभ करते दिखाई दे रहे हैं.
पाकिस्तान में लॉन्च हुआ साइकिल एंबुलेंस! cycle ambulance pakistan

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कराची शहर के मेयर ने साइकिल एंबुलेंस लॉन्च की है जिसे एक अधिकारी चलाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में अधिकारी के आसपास लोग खड़े हैं और पुलिस की वर्दी पहने ये अधिकारी धीरे धीरे पैडल मारकर एंबुलेंस को आगे बढ़ा रहा है. जैसे ही एंबुलेंस का शुभारंभ होता है वहां खड़े लोग तालियां बजाते हैं और उसे चीयर्स करते हैं.

वीडियो वायरल होने की एक वजह ये भी है कि लोगों ने एयर एंबुलेंस देखी है, बाइक और कार एंबुलेंस भी देखी है, लेकिन साइकिल एंबुलेंस लोग पहली बार देख रहे हैं. क्योंकि एंबुलेंस को एक फास्ट सर्विस माना जाता है. और साइकिल एंबुलेंस अगर मरीज की मदद के लिए जाएगी तो मदद पहुंचने से पहले ही मरीज के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती है. इस अजीब सर्विस के पीछे की वजह तो पाकिस्तान ही जानता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर मजे जरूर ले रहे हैं.
Click Link Here – https://x.com/RevoltSpire/status/2079032143716692021/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2079032143716692021%7Ctwgr%5Eaf1e8356409378a4caf3ad2791d807f77b999979%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Fviral%2Ffact-check-truth-behind-pakistan-cycle-ambulance-viral-video-article-15514413https://x.com/RevoltSpire/status/2079032143716692021/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2079032143716692021%7Ctwgr%5Eaf1e8356409378a4caf3ad2791d807f77b999979%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Fviral%2Ffact-check-truth-behind-pakistan-cycle-ambulance-viral-video-article-15514413
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की एक ‘साइकिल एंबुलेंस’ का वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर कई लोग हैरान हैं, तो कई लोग मजाक भी बना रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि कराची में हाल ही में मेयर ने साइकिल एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना दूसरे देशों की हाईटेक एयर एंबुलेंस और ड्रोन मेडिकल सेवाओं से करनी शुरू कर दी। हालांकि, वायरल वीडियो (Viral Video) की कहानी उतनी असली नहीं है, जितनी सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही है।

