Daheej Lena Paap Hai भारत में सालों से दहेज प्रथा एक अभिशाप है , ये जानते हुए भी कि यह गैर कानूनी है, लोग इसे बढ़ावा देते हैं। इस प्रथा में शादी के समय लड़की के घर वाले लड़के को मोटी रकम देते हैं। कई बार दहेज के कारण शादियां टूट भी जाती हैं। फिर भी इस कूप्रथा को समाज से खत्म नहीं किया जा पा रहा है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा क्योंकि ये सबसे यूनिक है Daheej Lena Paap Hai

एक्स (X) पर वायरल तस्वीरों को (@mpanktiya) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- कोई लड़का है ट्विटर पर जो बिना दहेज की शादी करने को तैयार हो! चार अलग-अलग तस्वीरों के जरिए एक जरूरी संदेश दिया गया है। तस्वीर को ध्यान से खेने के बाद समझ आता है कि स्कूल के बच्चों ने सोशल मैसेज दिया है।
मीडिया से साभार ली गयी इस बेहद पॉजिटिव न्यूज़ में आप देखेंगे कि खाली मैदान में कुछ बच्चों ने एक साथ बैठकर क्रिएटिव अंदाज में मैसेज लिखा है। यहां लिखा गया है- दहेज लेना पाप है। बच्चों ने इस 4 अक्षरों को बनाने के लिए और सोशल मैसेज देने के लिए जो तरीका अपनाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है
23 नवंबर को शेयर किए गए इस पोस्ट में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। खास बात ये है कि गांव के बच्चों को ऐसा करते देख खुशी होती है। क्योंकि शिक्षित न होने के कारण अक्सर लोग दहेज जैसी कूप्रथा को सही मानते हैं। ये बच्चे देश का भविष्य हैं और अगर इन्हें सही जानकारी होगी तो आने वाले समय में अपने हक के लिए लड़ पाएंगे।
इस सामाजिक बुराई पर लोगों के अलग-अलग विचार रखते हैं। जिसे इस पोस्ट पर भी कमेंट में किए गए रिएक्शन से बेहतर समझा जा सकता है। एक यूजर ने लिखा है- नौकरी वाली लड़की कभी बेरोजगार लड़के से शादी नहीं करेगी। दूसरे ने कमेंट किया- मर्द तो बिना दहेज के शादी कर लेगा। क्या कोई लड़की बिना जॉब वाले लड़के को अपनाएगी।
बहरेपन में वरदान है काॅकलियर इम्प्लांट – इन्दिरेश अस्पताल https://shininguttarakhandnews.com/sgrr-cochlear-implants/