Dal Fry Viral Video दाल फ्राई की अपनी फैन फॉलोइंग है। आपके यारों के ग्रुप या फिर घर में कोई ना कोई तो होगा जिसे होटल की दाल फ्राई खूब पसंद होगी। अब उसी फ्रेंड को जरा यह वीडियो भेज दीजिए। क्योंकि इसमें दाल फ्राई बनाने का एक ऐसा तरीका दिखाया गया है, जिसे आपने पहले नहीं देखा होगा। दावा किया जा रहा है कि मामला दिल्ली के एक होटल का है। इसमें दाल को एक यूनिक तरीके से बनाया जा रहा है। वैसे क्या आप इस दाल को खाना चाहेंगे ? वीडियो देखकर कमेंट में ज़रूर बताइए।
लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी Dal Fry Viral Video

यह वीडियो हमने साभार इंस्टाग्राम हैंडल @ziya_vlg से पोस्ट लिया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – दिल्ली के होटल में दाल फ्राई बनाने का अनोखा तरीका। वहीं वीडियो पर लिखा गया है – होटल में दाल खाने वाले अब नहीं खाओगे देख लो..। इस Reel को खबर लिखे जाने तक 20.8 मिलियन व्यूज और 2 लाख 49 हजार यूजर्स ने लाइक किया है।
ऐसे खाने पीने के वायरल वीडियो पर अक्सर लोग जमकर भड़ास निकालते हैं। लिहाज़ा यहाँ पर भी यूजर का कहना है कि इसमें क्या बुरा है। कुल मिलाकर अधिकतर लोगों ने कहा कि दाल उबालने के बाद जम जाती है। होटल में ऐसे ही दाल फ्राई बनती है। उन्हें इसमें कुछ बुरा नहीं लग रहा है। जबकि अन्य बोले कि घर की दाल ही सही है।
लड़की बोली पति चाहिए रावण जैसा , लॉजिक सुनिए https://shininguttarakhandnews.com/girl-on-life-partner/