WhatsApp Sticker Tool व्हाट्सअप अपने कई फीचर्स पर काम कर रहा है. इस साल ऐप पर कई टूल्स आने वाले हैं. वॉट्सएप कथित तौर पर iOS पर एक स्टिकर मेकर टूल रिलीज कर रहा है, जो यूजर्स को इमेजिस को स्टिकर में बदलने की अनुमति देगा.
WhatsApp Sticker Tool यूजर के इमेज को बनाएगा Sticker,

- Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया फीचर स्टिकर बनाने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स की आवश्यता को खत्म कर देगा. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इससे निश्चित रूप से समय की बचत होगी और कस्टम स्टिकर बनाने और उपयोग करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी.’…. आइए आपको बताते हैं कैसे आप इस नयी सुविधा का फायदा ले सकते हैं –

WhatsApp Sticker Tool ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
- WhatsApp Sticker Tool इमेज से सब्जेक्ट एक्सट्रेक्ट करने के बाद यूजर्स को इमेज से कस्टम स्टिकर बनाने के लिए इसे चैट में पेस्ट करना होगा. यदि फीचर उपलब्ध है, तो प्लेटफॉर्म इमेज को तुरंत एक स्टिकर में बदल देगा जिसे यूजर के स्टिकर के कलेक्शन में जोड़ा जा सकता है. यह टूल पिछले कुछ दिनों में कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध था, हालांकि अब इसे iOS 16 पर सभी के लिए रिलीज किया जा रहा है. यूजर्स को अब अपने स्वयं के स्टिकर बनाने और उपयोग करने के लिए विभिन्न एप्लिकेशन या टूल के बीच स्विच करने की आवश्यकता नहीं है.
अरे बाप रे ! चाइना के चुम्बन डिवाइस से ऑनलाइन हुई ‘किस’ https://shininguttarakhandnews.com/kissing-device-china-news/

