Dead Body in Snow आधुनिक युग साइंस का है. कई अद्भुत आविष्कारों ने हमें हैरान कर दिया. लेकिन, अभी तक इंसान को जिंदा करने की कोई भी तकनीक नहीं आ सकी. जबकि कुदरत का दस्तूर है कि हर इंसान को मरना है.लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने दावा किया है कि वो इंसानों को मरने के बाद जिंदा कर देगी. कंपनी का कहना है कि इसके लिए इंसानों की लाश को बर्फ के अंदर दफन करना पड़ेगा…
Dead Body in Snow लाश को बर्फ में दफन करेगी कंपनी

Dead Body in Snow डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की सदर्न क्रायोनिक्स (Southern Cryonics) कंपनी का हेड क्वार्टर सिडनी में है. कंपनी ने होलब्रुक में अपनी हाइटेक फैसिलिटी को सेटअप किया है. जहां कंपनी दावे के मुताबिक इंसान के शव को -200 डिग्री सेल्सियस तापमान में दफन करेगी. अगर भविष्य में इंसान को जिंदा करने की वैज्ञानिक खोज करता है तब दफन लाशों को निकालकर जिंदा किया जा सकता है. ऐसा कंपनी का दावा है.

Deadbody in Snow मुर्दा को जिंदा करने की अनोखी तकनीक का दावा

- Deadbody in Snow इसके लिए कंपनी अपने ग्राहकों से 1 करोड़ से अधिक का चार्ज करेगी. इंसान के लाश को लिक्विड नाइट्रोजन में -200 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में एक स्टील के चैम्बर में दफन किया जाएगा. इसमें शरीर को उल्टा यानी पैर ऊपर सिर नीचे करके डाला जाएगा. जिससे चैम्बर के लीक होने पर ब्रेन के बचने का चांस बना रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पास अभी 40 लोगों के शव को बर्फ में दफनाने की जगह है. आगे कंपनी के नए वेयरहाउस बनाए जाएंगे. इसमें 600 लोगों के रखने की व्यवस्था की जाएगी. कंपनी के इस प्रोजेक्ट को साइंस में क्रायोनिक्स कहते हैं. जिसमें अगर मृत शरीर को जल्दी जमा दिया जाए तो मौत से पलटा जा सकता है.
सतपाल महाराज का जोशीमठ पर बहुत बड़ा बयान – पढ़िए पूरा मामला https://shininguttarakhandnews.com/maharaj-in-joshimath/

