देहरादून से अनीता तिवारी की रिपोर्ट –
Dehradun Award मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत ओ0डी0एफ0 प्लस गांव को दिये जाने हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रथम जनपद के रूप में जनपद हरिद्वार और द्वितीय पुरस्कार जनपद टिहरी गढ़वाल को प्रदान किया गया इस क्रम में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्कृष्ट कार्य किए जाने हेतु प्रथम पुरस्कार देहरादून जनपद को और द्वितीय पुरस्कार जनपद उधमसिंह नगर को प्रदान किया गया।
स्मार्ट देहरादून ने कब्जाया प्रथम पुरस्कार Dehradun Award

जनपद देहरादून द्वारा ’’स्वच्छता ही सेवा-2023’’ के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न 510 गतिविधियों को संचालित किये जाने हेतु जनपद की कुल ग्रामीण जनसंख्या 7,54,753 के सापेक्ष 3,14,644 (41.69 प्रतिशत) कुल 1488 घण्टे नागरिकों द्वारा प्रतिभाग/श्रमदान किया गया।
2. जनपद उधमसिंहनगर-द्वितीय पुरस्कार
जनपद उधमसिंहनगर द्वारा ’’स्वच्छता ही सेवा-2023’’ के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न 107 गतिविधियों को संचालित किये जाने हेतु जनपद की कुल ग्रामीण जनसंख्या 10,62,142 के सापेक्ष 2,72,404 (25.65 प्रतिशत) कुल 342 घण्टे नागरिकों द्वारा प्रतिभाग/श्रमदान किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में शहरी विकास के द्वारा भी अपने नवनियुक्त कर अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , महापौर सुनील उनियाल, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अरविंद सिंह ह्यांकी, निदेशक, स्वजल निदेशालय, कर्मेन्द्र सिंह सहित कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मंत्री सौरभ बहुगुणा संग स्वच्छता अभियान से जुड़ा देहरादून https://shininguttarakhandnews.com/swachh-bharat-mission/