देहरादून से आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Dehradun Congress एक बार फिर मलिन बस्तियों का जिन्न सियासत के मैदान में जमकर तमाशा दिखा रहा है। क्या भाजपा क्या कांग्रेस इसमें सबको एक बड़ा वोट बैंक नज़र आता है। बीजेपी सरकार में विपक्षी कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक नज़र आ रही है। देहरादून महानगर कांग्रेस द्वारा मलिन बस्ती न्याय यात्रा महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में मलिन बस्ती न्याय यात्रा चन्द्र रोड से शुरू होकर करनपुर बस्ती से होते हुए खटीक मोहल्ला होते हुए डीएल रोड से आर्य नगर रिस्पना पुल पर आकर समाप्त होगी।
मलिन बस्ती न्याय यात्रा में जुटे बस्तीवासी Dehradun Congress
यात्रा को संबोधित करते हुए डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही वो पार्टी है जो सभी वर्गों को का ख्याल रखती है सबको साथ लेकर चलती है चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो समुदाय का हो या किसी भी तबके का हो। जब पूरा विपक्ष इंदिरा के ख़िलाफ़ खड़ा था तब उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए ये कहा था कि वो इंदिरा को हटाने की बात कर रहे हैं हम ग़रीबी हटाने की बात कर रहे हैं तब आपको करना है कि आपको किस को चुनना है।
कई मलिन बस्तियों ऐसी हैं जो इंदिरा जी के नाम पर बसी हुई है आज ये मलिन बस्तियां भाजपा के लिए बोझ हैं पहले इन्हें मलिन बस्तियों को भाजपा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रही। 2016 में कांग्रेस पार्टी ने इन मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिलाने का प्रयास किया था दुर्भाग्यवश २०१७ में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तब से यह मुद्दा भाजपा ने ठंडे बस्ते में डालने का कार्य कर दिया है भाजपा की मंशा कभी भी सही नहीं थी यही वजह रही हर बार अध्यादेश लाकर इन बस्तियों को ग्रेस पीरियड प्रदान किया गया परंतु कभी भी समाधान नहीं निकाला, इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हज़ारों घरों को बेघर करने का प्रयास कर रही है जिसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं होने देगी,
इस मौके पर मदन लाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति सेल ने कहा कि बैठक में यह तय किया गया है कि मलिन बस्तियों की बात को हम आगे बढ़ाएंगे और मलिन बस्ती में रह रही हमारे भाई बहनों के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने देंगे कांग्रेस पार्टी सदा सदा प्रदेश के आख़िरी छोर पर खड़े व्यक्ति के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी उन्होंने कहा कि राइट टू शेल्टर को उच्चतम न्यायालय मौलिक अधिकार के दायरे में लेकर आया है पर भाजपा की सरकार इन बस्ती वालों से उनका मौलिक अधिकार छीन रही है।
ये पद यात्रा आज से शुरू हो रही है जो महानगर के अन्य छेत्रों से भी होकर गुज़रेगी और सरकार के जागने तक जारी रहेगी।पद यात्रा में मुख्य रूप से मदनलाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ,डॉक्टर प्रदीप जोशी,सुनीता प्रकाश,सुनील जैसवाल पार्षद रॉबिन त्यागी, अर्जुन, धर्मपाल घगत, करण घगत,विपुल नौटियाल,ललित बद्री, आदर्श सूद, अशोक कुमार,विजेंद्र चौहान, जमाल, अशोक, नदीम, मोनिका राजौरी, नीतीश, संजय गौतम , गगन चाचर अन्य मौजूद रहे।