Dehradun Crime आज सुबह सुबह दिल दहला देने वाली खबर से स्मार्ट देहरादून के लोगों के दिन की मनहूस शुरुआत हुई है। यकीं करना मुश्किल है लेकिन केवल कार को साइड न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस /विवाद में गोलियां चल गयी और एक जान चली गयी। कार सवार व्यक्ति ने अगली कार को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की गई जिसमें दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली , ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए अभियुक्तो द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की की जा रही थी कोशिश
उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मौत Dehradun Crime

एसएसपी , एसपी सिटी राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
आज सुबह देहरादून के पुलिस कंट्रोल रूम का फोन बजा तो पुलिसकर्मी को जो सुचना मिली वो थी तो विवाद और जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की लेकिन जब इस सूचना पर कंट्रोल ने अधिकारियों और राजपुर थाना को घटना की सूचना दी तो एसएसपी , एसपी सिटी व अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यहाँ जो जानकारी घटना के संबंध में मालूम हुयी वो हैरान करने वाली और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली थी क्योंकि खबर मिली कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो N कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो N में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की । फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनकी मौत हो गयी
दबंगई की इस दिन दहाड़े हुई घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को तोड़फोड़ भी किया और इस दौरान फॉर्च्यूनर कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशों पर पूरे जिले में नाकेबंदी
एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो ने अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देशों पर पूरे जिले में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। लेकिन सबसे दुखद घटना हुई मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय नागरिक की दबंगों की गोली ने जान ले ली अब पुलिस इस दिन दहाड़े हुई गुंडागर्दी और मौत के बाद चेकिन और धरपकड़ की कोशिशों में जुट गयी है।

