Girls Self Defense जिस रफ़्तार में आज हमारे समाज में महिला अपराध और यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं उसके बाद हर लड़की को आत्मबल और आत्मरक्षा को बढ़ने की ज़रूरत है। दिल्ली में हो या देहरादून या फिर किसी गाँव की घटना अक्सर लड़कियां दरिंदगी का शिकार हो जाती हैं। आज हम बात करेंगे आत्मरक्षा के बारे में।जब हालात बेकाबू हो जाये और कोई मदद न मिल पा रही हो तो लड़कियों को अपनी मदद खुद करनी आनी चाहिए , जिसको सेल्फ डिफेन्स कहते हैं। बहुत जरूरी है कि हम अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर होना सिखाएं और कुछ ऐसी सीख दे जिससे वह अपनी स्वयं की रक्षा कर पाए।
Girls Self Defense जब आप घर में अकेली हो तो हमलावर से कैसे बचें

- Girls Self Defense अगर आप अपने घर पर अकेली हो और कोई आपके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करें तो आप आप कोशिश करें कि सबसे पहले घर की किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचे और उसके बाद बाहर निकलने की कोशिश करें क्योंकि बाहर ही निकलना उस वक्त सबसे सुरक्षित है। अगर आप बाहर निकलने में नाकाम रहती है तो घर की किचन में पहुंचे और वहां रखे चाकू, बेलन, मसाले सब का प्रयोग हमलावर पर करें। अपने बड़े नाखूनों से हमलावर पर वार करे। उसके बाद बेल्ट हाई हिल, पर्स, नेल फाइलर उसको तुरंत निकाल कर हमलावर के मुंह पर वार करे और जोर जोर से चिल्लाए। जब तक वहां कोई आना जाता अपने बचाव खुद करते रहे। वह भी बिना किसी डर के डटकर सामना करना सीखें।

- Girls Self Defense सेल्फ डिफेंस के बारे में हर लड़की को पता होना चाहिए
Girls Self Defense अगर कोई आपका रेप करने की कोशिश कर रहा है तो उस समय रोने गिड़गिड़ाने की जगह हिम्मत और दिमाग से काम ले। अगर आप डर जाएंगी तो अपराधी का हौसला बढ़ जाएगा ।तो बेहतर होगा आप अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करेंअगर आप अपराधी के नीचे हैं और अपराधी आपके ऊपर है और उसने आपके दोनों हाथों को पकड़ रखा है तो अपनी टांगों पर जोर डालकर पलटी मार जायें जिससे अपराधी आपके नीचे आ जायेगा। फिर आप अपने घुटने से उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार वार करें। जिससे उसकी पकड़ ढीली हो जायेगी। फिर आप उसकी आँखों या नाक मुँह पर जोरदार वार कर सकती हैं। उसके बाद वहां से भाग जाएं और मदद के लिए चिल्लायें।

- Girls Self Defense अगर आप नीचे हैं और अपराधी ने आपकी गर्दन को पकड़ रखा है तो उसके हाथो को पकड़कर अपने हाथों और अपनी टांगों पर जोर डालकर पलटी मार जायें जिससे अपराधी आपके नीचे आ जायेगा। फिर आप अपने घुटने से उसके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार वार करें। जिससे उसकी पकड़ ढीली हो जायेगी। और आपको हमला करने के लिए समय मिल जाएगा अगर आप नीचे हैं और आपके हाथ फ्री हैं तो अपराधी की कमीज या टीशर्ट को नीचे से पकड़कर roll करके उसकी गर्दन में कस दें। जिससे उसका गला घुट जायेगा और उसकी पकड़ ढीली हो जायेगी। जिससे आपको हमला करने का समय मिल जाएगा ।ओर आप वहां से भाग सकती है
Girls Self Defense क्या करें जब हमलावर पीछे से आये और पकड़ ले ?
Girls Self Defense हमलावर ने अगर सामने से आपको पकड़ लिया है या सामने से आप पर हमला कर दिया है तो हमलावर के कंधे या गर्दन को जोर से पकड़कर अपने पैर के घुटने से हमलावर के प्राइवेट पार्ट्स या पेट पर जोरदार तरीके से वार कर सकती है। इससे शरीर के इस भाग पर वार से सबसे ज्यादा चोट लगती है। इंसान बेहोश हो जाता है।अपने साथ ट्रैवल करते समय सुरक्षा की चीजें अपने पास जरूर रखें ताकि संकट के समय उनका उपयोग किया जा सके। जैसे चिली स्प्रे ,सुरक्षा अलार्म, नेलकटर आदि। अगर आप के ऊपर कोई भी कमेंट करें तो जोर से हिम्मत के साथ उसे फटकार लगाए और स्वयं का बचाव करें।

