देहरादून से आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Dehradun आप चौक जायेंगे ये जानकार कि अपनी ही ज़मीन के लिए सौ साल की दहलीज़ पर खड़ी असहाय महिला अपनी 80 साल की बेटी के संग न्याय के लिए संघर्ष करती रही और देहरादून के अफसरों का दिल नहीं पसीजा… इस संघर्ष में 25 साल गुजर गए और जब डीएम देहरादून के रूप में बुजुर्ग माँ बेटी को न्यायकर्ता के रूप मे आईएएस सविन बंसल मिले तो फैसला ऑन द स्पॉट करते हुए उन्होंने पहले जांच बिठाई फिर ज़मीन हक़दार माँ बेटी को दी इसके बाद बेपरवाह अफसरों को जमकर खरीखोटी सुनाकर उन्हें अपने ज़िम्मेदारियों का एहसास भी कराया।
पढ़िए आखिर मामला था क्या ? Dehradun
जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम की भूमि पर भूमि के असली मालिक97 वर्षीय बुर्जुग महिला एवं उनकी 80 वर्षीय पुत्री को कब्जा दिला दिया है। इसके पहले ये मामला डीएम के जनता दर्शन कार्यक्रम में सामने आया था जिस पर जांच कराते हुए डीएम ने जिला प्रशासन की टीम को मौके पर भेज गैस गोदाम सील करा कराया था। लीज समाप्त होने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहे गैस गोदाम भूमि के असली वारिस अपनी भूमि से कब्जा छुड़ाने के लिए 25 वर्षों से सरकारी कार्यालयों एवं कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे थे।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले में जांच बिठाई थी
जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशासन ने महिला को भूमि पर संचालित अवैध गैस गोदाम को सील करते हुए बड़ी कार्यवाही की गई थी। लम्बे जद्दोजहद के बाद आखिरकार प्रशासन ने महिला को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाकर न्याय की मिशाल पेश की है।जिलाधिकारी के निर्देशों पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने जिला प्रशासन एवं जिला प्रशासन के इस त्वरित एक्शन से जहां एक शारीरिक रूप से अक्षम 97 वर्षीय बुर्जुग महिला लीला देवी, उनकी 80 वर्षीय पुत्री नीना गुरूंग को न्याय मिला वहीं जिला प्रशासन के प्रति जनमानस का विश्वास बढा है। वहीं अपनी सम्पत्ति की चाबी पकड़ते हुए महिला ने जिलाधिकारी सविन बसंल, एसडीएम कुमकुम जोशी, उनकी टीम को साधुवाद दिया।
क्यों नही लिया गया सख्त एक्शन – डीएम देहरादून
डीएम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे गैस गोदाम का अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि इतने लम्बे समय से जिम्मेदार विभागों ने क्यों कार्यवाही नही की, विभागीय अधिकारियों के प्रकरण पर संज्ञान न लिए जाने पर हैरानगी जताते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी एवं नियम कहां थे क्यों नही लिया गया सख्त एक्शन ….. अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम का लाईसेंस निरस्त करने की तैयारी, अविलम्ब लाईसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए थे।
लेण्डफ्राड पर डीएम सविन बंसल ने किया सटीक फैसला फटाफट
डीएम की कोर टीम की एसडीम कुमकुम जोशी की सराहनीय कोशिश
महिला ने अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से बताया कि रायपुर में उनकी स्थिति को देखते हुए रांझावाला रायपुर में उनकी 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर भूमाफिया की नजर है। इस अवैध कब्जा कर गैस एजेंसी का संचालन किया जा रहा है। उनके पति द्वारा वर्ष 1988 में 10 वर्ष की लीज पर गैस गोदाम संचालित करने हेतु दिया गया था, जिसकी लीज समाप्त होने के बाद भी वर्ष 2000 से किराया देना बंद कर दिया तथा अभिलेखों में हेरफेर कर भूमि अपने नाम कर दी प्रकरण को गंभीरता से लेते डीएम ने स्पष्ट जांच के साथ उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके बाद आज इन बुजुर्ग महिलाओं को न्याय और अपनी ज़मीन दोनों मिल गयी।
नदियों पर दौड़ेगी गाड़ियां नज़ारे बदल जायेंगे https://shininguttarakhandnews.com/rispana-and-bindal-corridor-will-start-soon/