Banana Crooked Secret : केला आखिर टेढ़ा ही क्यों होता है ? 1 Truth

Banana Crooked Secret आप केला तो अक्सर खाते होंगे लेकिन क्या आपने ये कभी सोचा है कि केला हमेशा टेढ़ा ही क्यों मिलता है. जबकि शुरुआत में वह सीधा होता है. आपको इसके पीछे की असल वजह आज हम बताते हैं…

Banana Crooked Secret शुरुआत में सीधा होता है केला

Banana Crooked Secret
Banana Crooked Secret

Banana Crooked Secret केला एक ऐसा फल है, जो साल के 12 महीने हर सीजन में खाने को मिल जाता है. एनर्जी से भरपूर केले में फाइबर प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिससे पेट का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. इसका दाम भी हर किसी के बजट के अंदर होता है, जिसके चलते इसे हर कोई खा सकता है. कई लोग केले को ऐसे ही खा लेते हैं तो कई लोग उसका शेक बनाकर पीते हैं. दर्जनों बार केला खाने के बावजूद क्या आपने कभी सोचा है कि उसका आकार टेढ़ा ही क्यों होता है. 

Banana Crooked Secret
Banana Crooked Secret

Banana Crooked Secret असल में जब पेड़ पर केला लगना शुरू होता है तो वह एक गुच्छे के रूप में होता है. यह गुच्छा धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लटकना शुरू कर देता है. उस वक्त तक केले का आकार सीधा ही होता है लेकिन विज्ञान में Negative Geotropism नाम की पेड़ों की एक प्रवृति का उल्लेख किया गया है. इस प्रवृति की वजह से पेड़ या उसके फल-पत्ते थोड़े से बड़े होने पर सूरज की ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं. यह प्रवृति केले के साथ भी होती है, जिसके प्रभाव की वजह से केला धीरे-धीरे घूमकर ऊपर की ओर उठना शुरू हो जाता है.

Banana Crooked Secret इस वजह से होने लगता है टेढ़ा

Banana Crooked Secret वनस्पति वैज्ञानिकों के मुताबिक दुनिया में केले का पेड़ सबसे पहले बरसाती वनों (Rain Forest) में पैदा हुआ था. उन वनों में सूरज की रोशनी ढंग से नहीं पहुंच पाती थी. जिसके चलते केले के शुरुआती पेड़ों को सूरज की रोशनी हासिल करने के लिए ऊपर की उठना पड़ा. इसका असर उसके आकार पर पड़ा और वह टेढ़ा (Kela Tedha Kyon Hota Hai) हो गया. बाद में जहां-जहां भी केले के पेड़ लगाए गए. वहां पर केले की यह प्रवृति उनके साथ ही बढ़ती चली गई, यही वजह है कि हमें केले का आकार टेढ़ा दिखता है.

यहां पत्थरों को थपथपाने से बजता है डमरू ! https://shininguttarakhandnews.com/jatoli-shiv-temple-tallest/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.