Dehradun Police Pre Wedding उत्तर प्रदेश के रहने वाले अंकित कुमार ने देहरादून में शिकायत दर्ज़ कराई कि दिपेन्द्र उर्फ शिवम कुमार ने उन्हें प्री वैंडिंग शूट के लिए देहरादून बुलाया और होटल में उनके मंहगे कैमेरा , ड्रोन और किट लूट लिए हैं। अपनी तरह के इस अनोखे लूटकांड से पुलिस भी हैरान हो गयी। इसके बाद डीआईजी ने तुरंत एक टीम बनाई और जल्द खुलासे का निर्देश दिया।
Dehradun Police Pre Wedding 2 अभियुक्तो को मंहगे कैमरे संग पकड़ा

Dehradun Police Pre Wedding देहरादून पुलिस ने तेज़ी से कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर मामला लिखा गया, और जांच उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता के सुपुर्द की गई। अपने आप में ये अनोखी घटना थी जिसके लिए पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला केके नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम बनाई गयी
Dehradun Police Pre Wedding पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही

Dehradun Police Pre Wedding पुलिस टीम ने पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक करते हुए मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया, जिस पर मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि शिमला बाइपास क्षेत्र में होटल में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त चोरी के सामान के साथ एक स्प्लेण्डर बाइक से पित्थूवाला से अल्का डेरी की तरफ आने वाले हैं, जो चुराये गये सामान को बेंचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर शिमला बाईपास रोड से अल्का डेरी जाने वाले रास्ते पर खाली मैदान के पास पहुँची,जहाँ पुलिस टीम ने शातिरों को मौके से पकड़ लिया।

Dehradun Police Pre Wedding पूछताछ में अभियुक्त लव लोहिवाल ने बताया गया कि वो और उसका साथी अनुज मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं, पिछले कुछ समय से सहस्त्रधारा रोड पर एक कमरा किराये पर लेकर फोटो/विडियोग्राफी का काम कर रहे थे। अनुज हैल्पर का काम करता है। कुछ समय पहले अनुज ने इन्टरनेट पर बिजनौर निवासी अंकित कुमार का प्री वैडिंग शूट का एक एड देखा। चूंकि ये पिछले काफी समय से फोटाग्राफी/विडियोग्राफी का काम कर रहे थे , उन्हें जानकारी थी कि प्री-वैडिंग शूट के लिये फोटोग्राफर और विडियोग्राफर अपने साथ महंगे कैमरे व अन्य उपकरण रखते हैं। जिस पर उन्हें प्री वैडिंग शूट के बहाने देहरादून बुलाकर उनका सामान चोरी करने की योजना बनाई थी ।

Dehradun Police Pre Wedding योजना के मुताबिक अनुज ने दीपेन्द्र बनकर उनसे सम्पर्क किया , अपनी शादी का प्री वैडिंग शूट कराने के लिये उन्हें देहरादून बुलाया। देहरादून आने के बाद अनुज उनका सामान होटल में रखवाकर उन्हे खाना खिलाने के बहाने बाहर ले गया, इस दौरान लव ने होटल के कमरे से उनका सामान चोरी कर लिया और अपने सहस्त्रधारा स्थित किराये के कमरे मे चला गया, जहां थोडी देर बाद अनुज भी आ गया। आज जब ये दोनों सामान को बेचने के लिए जा रहे थे इसी बीच पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
क्या आप पढ़ सकते हैं दुनिया का सबसे लंबा शब्द https://shininguttarakhandnews.com/world-biggest-word-sanskrit/

