Dehradun Spa Raid एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद थाना वसंत विहार स्थित स्पा सेंटर में अचानक पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही की है। रेड के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के 4 चालान एवं 81 पुलिस के 24 संयोजन पर 12,000 रुपया वसूला गया
Dehradun Spa Raid स्पा सेंटरों पर छापेमारी

- Dehradun Spa Raid वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा शहर क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर की अनियमितताएं की शिकायतें प्राप्त होने स्पा सेंटर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु आदेश दिए गए आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना बसंत बिहार द्वारा थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण हेतु दो टीमें गठित की गई

- गठित टीमों को प्राप्त आदेश से अवगत कर स्वयं के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में रवाना किया गया l इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्र स्थित 9 स्पा सेंटर में आकस्मिक चेकिंग की गई आकस्मिक चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कई कमियां पाई गई 1 काम करने वाले कर्मियों का सत्यापन नहीं कराया गया है 2स्पा सेंटर में उपस्थित ग्राहक की प्रोपर आईडी नहीं ली गई 3 ग्राहक के आने जाने वाले रजिस्टर भी अपडेट नहीं है
Dehradun Spa Raid ये है रेड में शामिल पुलिस टीम

- Si. विनोद सिंह राणा थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार देहरादून ,Si.विकसित पवार चौकी प्रभारी इंदिरानगर थाना वसंत विहार देहरादून , Lsi. विनीता बेलवाल ,का. अनुज , का. शार्दुल विक्रम ,का. अनिल ,Lc.सुमित्रा , Lc.निकिता Lc. संगीता
खबर में पढ़ें – अल्मोड़ा एसएसपी की क्लास – https://shininguttarakhandnews.com/ips-pradeep-rai-police/

