Dhami Kabaddi Haridwar : दांव पेंच के माहिर सीएम धामी ने खेली कबड्डी , 1 Great World

Report By : Anita Tiwari

Dhami Kabaddi Haridwar मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वारमें जब कबड्डी के पाले में उतर कर दांव पेंच दिखाए तो लोग हैरान रह गए। आपको बता दें कि सीएम धामी 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें।

Dhami Kabaddi Haridwar सीएम धामी पहले बैट से दिखा चुके हैं धमाल

Dhami Kabaddi Haridwar
Dhami Kabaddi Haridwar
  • Dhami Kabaddi Haridwar मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर खेल प्रेमियों के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी है। उन्होने कहा कि जब भी वे खिलाडियों के बीच आते हैं तो उन्हे गौरव की अनुभूति होती है। कहा कि कबड्डी एक रोचक खेल है जिसे उन्होने बाल्यकाल में काफी खेला है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों के बीच आकर सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
Dhami Kabaddi Haridwar
Dhami Kabaddi Haridwar
  • Dhami Kabaddi Haridwar मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ गांवों में छुपी खेल प्रतिभा को मंच देने का कार्य कर रही है। कहा कि ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी जो अभाव या कमी के कारण अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते है उनके लिए प्रदेश सरकार समर्पण भाव से कार्य कर रही है। बच्चों में उर्जा का एक अलग ही स्तर होता है जिसे खेल में लगाकर खिलाड़ी नाम कमाने के साथ ही खेल को अपना प्रोफेशन बना सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में हार जीत दो पहलू है जिसे खुले दिल से स्वीकर करना चाहिए। कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलकर प्रसिद्धि पाना सुखद होता है जिससे खिलाडी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

वक़्फ़ बोर्ड भ्रष्टाचारियों के चंगुल में लुट गया – शादाब शम्स https://shininguttarakhandnews.com/waqf-board-corruption-shadab/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.