Dhami News सीएम धामी ने दिए सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत

Dhami News गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में उत्तराखंड के पांच दिवसीय बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है।

बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू
बढ़ाई जा सकती है विधानसभा सत्र की अवधि
बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के विधानसभा सत्र की चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने प्रदेश में भर्तियों और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया है। इस मुद्दे पर चर्चा होने की मांग की जा रही है।विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए हैं। सीएम धामी ने कहा है कि विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे।विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। इसके साथ ही सीएम ने कहा है कि रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि बजट सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

सदन के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू

उत्तराखंड के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सदन की कार्रवाई शुरूआत के साथ ही विपक्ष ने भर्ती परीक्षाओं में घोटाले मामले को लेकर चर्चा की मांग की है।