Story By : Anita Tiwari , Dehradun
DHAMI on Disaster नदियों के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण होगा , मुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण ,आपदा राहत कार्यों का लिया जायजा , स्थानीय जनता के साथ आपदा पीड़ितों की सुनी समस्यायें , आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार
DHAMI on Disaster उमेश शर्मा काऊ सीएम धामी ने किया दौरा

- DHAMI on Disasterसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के हितों एवं उनकी मांग पर नदी के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा साथ ही लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी।

- DHAMI on Disaster उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। सभी संबंधित अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद के लिये तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे तटबंध के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये यदि नदियों का चैनलाइजेशन किया जाना जरूरी होगा तो वह भी किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, देहरादून जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
खबर में पढ़े https://shininguttarakhandnews.com/uksssc-corruption-cbi-bhuwan-kapdi/