Skip to content
Shining uttarakhand

Shining uttarakhand

Uttarakhand Digital News Channel

Banner Add
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • देहरादून
  • हिमाचल
  • चंडीगढ़
  • अजब गज़ब ख़बरें
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी और गैजेट
  • धर्म संस्कृति
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रिश्ते प्यार भरे
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • रोमांटिक बातें
  • इश्क़ मोहब्बत
  • रोमांटिक खबरे
  • लाइफस्टाइल
  • शर्मनाक अपराध
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dhami on Electricity बिजली कटौती पर सख्त दिखे सीएम, दिए निर्देश

Dhami on Electricity बिजली कटौती पर सख्त दिखे सीएम, दिए निर्देश

May 26, 2026
admin

Dhami on Electricity मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा (कालापुल, नगला तराई) स्थित अपने निजी आवास से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि और शत्रु संपत्तियों से अवैध कब्जे तत्काल हटाने के आदेश दिए। सीएम ने भू-कानून का सख्ती से पालन करवाने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और आगामी मानसून की तैयारियों में जुट जाने के भी आदेश दिए। सीएम ने नैनीताल जिले में कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य को अगले माह तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारी को दिए।

सीएम धामी के सभी डीएम को सख्त निर्देश Dhami on Electricity

मुख्यमंत्री ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के अभियान की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम सभाओं में सरकारी भूमि की गहन जांच करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने वक्फ संपत्तियों का पूरा ब्योरा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने, इसकी नियमित समीक्षा और जांच करने के लिए भी कहा। सीएम ने कहा कि भू-कानून का उल्लंघन कर अवैध रूप से खरीदी गई जमीनों की त्वरित जांच की जाए। दोष सिद्ध होने पर ऐसी भूमि को तुरंत सरकारी घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा और जनसांख्यिकी को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस को दिशा निर्देश दिए। धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए पूरे राज्य में सत्यापन अभियान तेज किया जाए। बाहरी राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच की जाए और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिह्नित किया जाए। इस दौरान डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति भी वहां मौजूद थे।जनसेवा केंद्रों (सीएससी) की जांच के साथ अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी सुविधाओं का गलत लाभ ले रहे अपात्र लोगों को चिह्नित कर उनके कार्ड निरस्त किए जाएंगे।कृषि एवं बागवानी के लिए पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखें, परिणाम आधारित (रिजल्ट ओरिएंटेड) बनाएं।

बिजली कटौती पर सख्त दिखे सीएम, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी कि प्रदेश में अनावश्यक बिजली कटौती बिल्कुल न की जाए। यदि रखरखाव के लिए कटौती अनिवार्य हो तो स्थानीय स्तर पर जनता को इसकी पूर्व सूचना समय रहते दी जाए।मानसून से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं। पिछले वर्ष के आपदा प्रभावित क्षेत्रों, विशेषकर जोशीमठ में पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराएं।ग्रीष्मकाल को देखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारु रखें और क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों की समयबद्ध मरम्मत कराएं चार धाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं से निरंतर फीडबैक लें। उनकी शिकायतों के आधार पर व्यवस्थाओं में सुधार करें। यात्रा रूट पर पेयजल की उपलब्धता और प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करें।

Tags: | chardham yatra 2026 by helicopter, badrinath kedarnath yatra, Char Dham News, char dham registration, char dham travel guide, char dham yatra 2026, char dham yatra 2026 group tour, char dham yatra 2026 travel guide, char dham yatra cost 2026, char dham yatra package 2026, chardham yatra 2026, chardham yatra 2026 opening date, chardham yatra budget package 2026, chardham yatra budget plan 2026, Chardham Yatra in english, chardham yatra opening dates 2026, chardham yatra package, chardham yatra package 2026, chardham yatra registration, Chardham Yatra registration 2026, chardham yatra registration 2026 kaise kare, Chardham Yatra registration opening date, Chardham Yatra registration/Login, Chardham Yatra shining uttarakhand news, Dhami on Electricity, Gangotri Yamunotri Opening Date, hindu pilgrimage, India Religious Tourism, Kedarnath Badrinath Update, kedarnath dham yatra 2026, Mobile Ban in Temple, Pilgrimage India, shining uttarakhand news, shining uttarakhand news Chardham Yatra 2026, shining uttarakhand news chardham yatra package 2026., shining uttarakhand news चारधाम यात्रा 2026, Temple Rules India, uttarakhand char dham yatra, uttarakhand tourism, varta, Yatra Updates India, उत्तराखंड तीर्थ यात्रा, उत्तराखंड पर्यटन, केदारनाथ मंदिर अपडेट, गंगोत्री यमुनोत्री कपाट, चारधाम पंजीकरण, चारधाम यात्रा उत्तराखंड ई पास कैसे बनाएं?, चारधाम यात्रा तारीख, चारधाम यात्रा तैयारी, तीर्थयात्री संख्या, देवभूमि उत्तराखंड, धार्मिक यात्रा भारत, बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा, बदरीनाथ मंदिर नियम, मोबाइल बैन मंदिर, शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़
admin

http://shininguttarakhandnews.com

Post navigation

सुंदरकांड की वो चमत्कारी पंक्तियां, जिसे चौथे बड़े मंगल पर पढ़ने से संकट होंगे दूर
इबोला को लेकर भारत अलर्ट, हवाई अड्डों पर जांच शुरू
https://youtu.be/mr6MrumB0_k
Screenshot

Related Posts

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देहरादून राष्ट्रीय लाइफस्टाइल स्वास्थ्य हिमाचल

Benefits of Sleeping Early 60 दिन रात को जल्दी सो कर देखिये फायदे

May 26, 2026
admin
लाइफस्टाइल स्वास्थ्य

फिटनेस ही नहीं, दिमागी क्षमता भी बढ़ाती है साइकिलिंग

May 26, 2026
admin
अजब गज़ब ख़बरें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी और गैजेट देहरादून राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हिमाचल

IIT Guwahati Innovation पानी साफ करने का नया तरीका

May 26, 2026
admin
राष्ट्रीय

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, हवाई अड्डों पर जांच शुरू

May 26, 2026
admin

You Missed

Benefits of Sleeping Early 60 दिन रात को जल्दी सो कर देखिये फायदे

May 26, 2026
admin

फिटनेस ही नहीं, दिमागी क्षमता भी बढ़ाती है साइकिलिंग

May 26, 2026
admin

IIT Guwahati Innovation पानी साफ करने का नया तरीका

May 26, 2026
admin

इबोला को लेकर भारत अलर्ट, हवाई अड्डों पर जांच शुरू

May 26, 2026
admin

Recent Post

Benefits of Sleeping Early 60 दिन रात को जल्दी सो कर देखिये फायदे

May 26, 2026
admin

फिटनेस ही नहीं, दिमागी क्षमता भी बढ़ाती है साइकिलिंग

May 26, 2026
admin

IIT Guwahati Innovation पानी साफ करने का नया तरीका

May 26, 2026
admin

Quick Contact

Name: Shining Uttarakhand News
E-Mail: 
Website: www.Shininguttarakhandnews.com
Address: Dehradun, Uk

Copyright, Shining Uttarakhand 2023 © All rights reserved | Theme by MantraBrain