देहरादून से अनीता तिवारी की Special रिपोर्ट

Dhami Rawat Politics उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक जैसे हैं … उनकी कई आदतें ऐसी हैं जो एक प्लेटफार्म पर आकर एक जैसी ही नजर आती है … यह समझने के लिए आपको कुछ ऐसी तस्वीरें देखनी होंगी जिनमें दोनों मुख्यमंत्री एक ही पैटर्न पर अपनी सियासत को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं .. अपने छोटे से मुख्यमंत्री कार्यकाल में हरीश रावत का काफिला कभी पान की दुकान , कभी चाट की दुकान तो कभी भुट्टे की दुकान पर रुक जाया करती थी।
Dhami Rawat Politics तस्वीरों की अहमियत जानते हैं दोनों नेता

- Dhami Rawat Politics दरअसल ये एक ऐसी स्ट्रेटेजी है जिसमें राजनेता खुद की व्यस्तता और राजनीतिक तिगड़म के बीच खुद को सुकून और जनता के बीच खुद को जोड़ने की कोशिश करने की कोशिश करते हैं। दरअसल यह स्ट्रेटजी बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बखूबी इस्तेमाल की है और अब इसी पैटर्न को सोशल मीडिया में आज के नेता बड़ी समझदारी और होशियारी से इस्तेमाल करते हैं।

- दिल्ली के सीएम केजरीवाल हों या उत्तराखंड के मौजूदा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भला ये इस पैटर्न से कैसे पीछे रहते तो सीएम धामी ने भी बीते 6 महीने में अपनी इस रणनीति पर खूब काम किया अंदरखाने कहा तो यह भी जाता है कि कई ऐसी टीम भी है जो सोशल मीडिया में तस्वीरें और वीडियो को लोकप्रिय बनाने के लिए रोजाना बड़े पैमाने पर स्टडी बनाती है।

- Dhami Rawat Politics कभी मॉर्निंग वॉक करते हुए मुख्यमंत्री लोगों से मिलते नजर आते हैं तो कभी चाय का कुल्हड़ हाथ में लेकर बतियाते दिखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी उन दिनों पान की दुकान पर गिलौरी और गोलगप्पे खाते दिखाई देते थे। ऐसे ही नज़ारे जनता को सीएम धामी की सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब दिखती है। ये भी कभी जनता दरबार में बुजुर्गों को गले लगाते भी नजर आते हैं तो कभी पान जलेबी कहते दीखते हैं तो अक्सर दुकान दिखाई देते हैं। कभी लोगों ने हरीश रावत को कबड्डी खेलते देखा तो कभी सीएम धामी बल्ले से चौके मारते दिखाई दिए।

- Dhami Rawat Politics उत्तराखंड की राजनीति में अब तक जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं उनमें से सिर्फ दो ऐसे हैं जो सोशल मीडिया को भली भांति इस्तेमाल कर रहे हैं… एक पूर्व मुख्यमंत्री हरदा जिनकी कुछ दिन पहले थाने में योग की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। वहीँ आज के मुख्यमंत्री भी ऐसे लम्हों को शेयर कर जनता में सहज छवि बना रहे हैं।

- Dhami Rawat Politics यानी आप ये सकते हैं कि युवा मुख्यमंत्री और बुजुर्ग पूर्व मुख्यमंत्री की रणनीति एक जैसी है और मकसद एक है कि जनता के बीच अपने आप को एक सामान्य नेता दिखाते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपनी लोकप्रियता को जनता के बीच तरोताज़ा और लोकप्रिय बनाना , तो देखते रहिये सोशल मीडिया , क्योंकि अगली तस्वीर कब , किसकी, कहाँ से सामने आ जाये उत्तराखंड को तो होने ही लगा है।
दुनिया के अनोखे जज , यहाँ पूरी होती है फरियाद https://shininguttarakhandnews.com/mahasoo-devta-temple-history/

