Dhami Spokesperson : इस मंत्री को शासकीय प्रवक्ता बनाएंगे सीएम धामी ! 3 नाम चर्चा में Power World

Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Dhami Spokesperson आपको याद होगा कि उत्तराखंड में जब त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री थे तो प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को एक अहम जिम्मेदारी दी गई थी। उन्हें उत्तराखंड सरकार ने प्रवक्ता बनाया था , जिसका मकसद था राज्य सरकार की कैबिनेट बैठकों और अन्य अहम जानकारियों को मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाया जा सके। इस अहम जिम्मेदारी को नरेंद्र नगर से विधायक और मौजूदा धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बखूबी निभाया भी था। एकबार फिर इंतज़ार हो रहा है नए शासकीय प्रवक्ता के नाम के एलान का 

Dhami Spokesperson मंत्री सौरभ या धन दा बन सकते हैं प्रवक्ता

Dhami Spokesperson
Dhami Spokesperson
  •  Dhami Spokesperson शासकीय प्रवक्ता पद के सृजन से जहां कैबिनेट बैठकों में होने वाले फैसलों की मुकम्मल जानकारी मीडिया को मिल जाती है , वही समय समय पर विषय और विवादों पर सरकार का पक्ष रखते हुए शासकीय प्रवक्ता सवालों के जवाब भी देते हैं। यही वजह है कि 2017 से 2022 तक इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति को चुना गया था जो देहरादून में ज्यादातर समय मौजूद रहे और मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए वाकपटु और  सामंजस्य बिठाने वाला भी हो।  अब एक बार फिर उत्तराखंड सरकार में शासकीय प्रवक्ता कौन बनेगा इस पर सबकी नजर है। सरकार और संगठन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पद पर किसी युवा कैबिनेट मंत्री को मिटाना चाहते हैं जो समय-समय पर राज्य सरकार की तरफ से जरूरी बयान और मीडिया के सवालों का प्रभावशाली जवाब देने में सक्षम हों।
Dhami Spokesperson
Dhami Spokesperson
  • Dhami Spokesperson ऐसे में जब हम कैबिनेट के मंत्रियों की तरफ देखते हैं तो दो से तीन ऐसे मंत्री पर हमारी नजर टिकती  है जो शासकीय प्रवक्ता बनने के हर क्वालिफिकेशन में फिट बैठते हैं। सबसे पहले पायदान पर नजर आते हैं सितारगंज के विधायक और चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री के खास सलाहकार रहे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ….  इनके पक्ष में कई बातें नजर आती है जैसे कि हिंदी और अंग्रेजी में बेहतर कमांड , मीडिया के साथ दोस्ताना व्यवहार और आसानी से उपलब्ध होना …. इसके साथ ही साथ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एक प्रभावशाली वक्ता भी है जो हर सवाल का जवाब देने में ना हिचकते हैं और ना बचते हैं। ऐसे में संभव है कि उत्तराखंड की धामी सरकार के शासकीय प्रवक्ता के लिए खुद मुख्यमंत्री धामी की पहली चॉइस साबित हो मंत्री सौरभ बहुगुणा
Dhami Spokesperson
Dhami Spokesperson

Dhami Spokesperson सरकार जल्द बना सकती है शासकीय प्रवक्ता 

Dhami Spokesperson अब बात करते हैं दूसरे प्रबल दावेदार की तो उसमें नाम नजर आता है शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का नाम .. श्रीनगर से विधायक और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत मीडिया में अक्सर बने रहते हैं। इसके साथ ही साथ उन्हें एक गंभीर और प्रभावशाली वक्ता भी माना जाता है। उनके बयान मीडिया में हमेशा गंभीरता से लिए जाते हैं , राज्य सरकार के अंदर भी उनका एक बड़ा प्रभाव नजर आता है ब्यूरोक्रेसी और पार्टी संगठन में भी धनदा की खास पकड़ है…  ऐसे में हो सकता है कि शासकीय प्रवक्ता के तौर पर धन दा  की नियुक्ति हो जाए। 
 

  • Dhami Spokesperson तीसरा विकल्प नजर आता है ऋषिकेश से विधायक और मौजूदा सरकार में वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का … हालांकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल का शासकीय प्रवक्ता बनना इतना भी आसान नहीं लगता है। अभी तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऋषिकेश विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का ज्यादातर समय अपनी विधानसभा में ही नजर आता है।  लेकिन शासकीय प्रवक्ता बनने के लिए सबसे पहली जरूरत है कि वह व्यक्ति मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए ज्यादातर समय राजधानी देहरादून में उपलब्ध हो। तो क्या यह माना जाए कि आने वाले दिनों में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और डॉक्टर धन सिंह रावत में से कोई एक धामी सरकार का पक्ष रखने के लिए शासकीय प्रवक्ता बन जाएगा क्योंकि आम चुनाव से पहले निगम चुनाव सामने है और इस दौरान यह एक अहम और बड़ी जिम्मेदारी साबित होगी … 

Must Read This –बाबा के साथ धामी सरकार https://shininguttarakhandnews.com/patanjali-ramdev-news-azadi/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.