Dharmendra News फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. वे वेंटिलेटर पर हैं. वे लगभग 90 साल के हैं. वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं. एक्टर के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो रहे हैं और उनकी बेहतर सेहत की कामना कर रहे हैं. सुपरस्टार की सेहत दिन-ब-दिन खराब हो रही है.वहीँ कई प्लेटफॉर्म्स पर खबर बताई जा रही है कि बॉलीवुड एक्टर और ‘हीमैन’ धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। उनका 89 की उम्र में 11 नवंबर को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर से पहले करीबी दोस्त और को-एक्टर अमिताभ बच्चन स्तब्ध हो गए। उन्होंने 10 नवंबर की देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिससे ही लोगों ने उनके दुख की गहराई को नाप लिया था। अब सच्चाई थोड़ी देर में साफ़ सामने आ जाएगी।
31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था Dharmendra News

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटलाइज करने के बाद खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिस कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटलाइज कराया गया था।
मेडिकल स्टाफ ने दी थी जानकारी
89 साल के एक्टर पिछले कुछ दिनों से मेडिकल सुपरविजन में थे और उन्हें ICU में ही रखा गया था। हालांकि, एक्टर के हॉस्पिटलाइज होने के बाद ही अस्पताल के स्टाफ ने उनकी हालत के बारे में बताया था और कहा था, ‘अभी कोई चिंता की बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। उनके पैरामीटर ठीक हैं। हार्टबीट 70 है। ब्लडप्रेशर 140/80 है। उनका यूरीन सैम्पल भी ठीक है

अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज
आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दिसंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। वह बीते सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अप्रैल, 2025 में उन्होंने मोतियाबिंद की सर्जरी करवाई थी और रिकवर भी हो गए थे। उम्र के बावजूद वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार 2024 में आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। धर्मेंद्र का फिल्मी सफर 1960 से शुरू हुआ था। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और आज भी वो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी।

सनी देओल की टीम ने लिखा है-
” मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। जैसी ही कोई जानकारी मिलेगी, आप सब से साझा की जाएगी। हमारा अनुरोध है कि किसी भी तरह की झूठी अफवाह उनकी हेल्थ को लेकर फैलाएं। कृपया आप सब उनके जल्द से जल्द से ठीक होने की प्रार्थना करें और परिवार को थोड़ा प्राइवेसी प्रदान करें।

