Amazing Wedding Card आजकल लोग ख़ास मौकों को यादगार बनाने के लिए गज़ब के तरीके खोज लेते हैं। शादी में तो नए आइडियाज़ की बाढ़ ही आ गयी है। आज हम आपको ऐसे ही अनोखे शादी के कार्ड के बारे में बता रहे हैं जिसको बनाने वाले ने कमाल का दिमाग लगाया है।
Amazing Wedding Card देखिए ये अनोखा वेडिंग कार्ड

Amazing Wedding Card इस अनोखे वेडिंग कार्ड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thestockmarketindia नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि लोगों ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रिया भी दी हैं.
शादी का ऐसा ‘दमदार’ कार्ड देखा है कभी? लोग बोले- पढ़कर तो दिमाग ही चकरा गयाशादी का ऐसा ‘दमदार’ कार्ड देखा है कभी?

Amazing Wedding Card वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड कुछ ऐसा ही है. इस कार्ड पर जो मैटर लिखा हुआ है, वो पूरा का पूरा स्टॉक मार्केट पर ही आधारित है. खास बात ये है कि इस कार्ड में स्टॉक मार्केट के दुनिया के सबसे बड़े धुरंधरों का नाम भी लिखा हुआ है. आपने देखा होगा कि आमतौर पर शादी के कार्ड में भगवान का नाम यानी ‘श्री गणेशाय नम:’ लिखा हुआ होता है, लेकिन इस कार्ड में भगवान के नाम की जगह राकेश झुनझनवाला, वॉरेन बफेट और हर्षद मेहता का नाम लिखा हुआ है. हालांकि यह कार्ड असली है या किसी ने मजाकिया तौर पर बनाया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है…
मुख्यमंत्री दें इस्तीफा ! – कांग्रेस https://shininguttarakhandnews.com/congress-attack-dhami-dhasmana/


