Disco in Toilet हिंदी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा का एक फेमस डायलॉग है, नंगा नहाएगा क्या और निचोड़ेगा क्या…लेकिन आप इस टॉयलेट को देखकर कह सकते हैं, आदमी शौच करेगा या म्यूजिक सुनेगा, हालांकि संगीत प्रेमियों के लिए यह जुगाड़ काफी सही होगा। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टॉयलेट के अंदर ही डीजे का मजा लिया जा रहा है।
Disco in Toilet क्या है वीडियो में

- Disco in Toilet 37 सेकंड के इस वीडियो में एक शख्स अपने मोबाइल से वीडियो शूट करते हुए एक शौचालय के अंदर जाता है। पहले लगता है कि वो फ्रेश होने जा रहा है, लेकिन फिर वो एक बटन दबाता है, पहली बार दबाने पर तो कुछ नहीं होता है, लेकिन जब वो दूसरी बार दबाता है तो टॉयलेट में लगी लाइट बंद हो जाती है, फिर अचानक से डीजे वाली लाइट जल उठती है।
Disco in Toilet पार्टी जैसा अहसास
- Disco in Toilet रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच म्यूजिक भी बज उठता है। शख्स इस दौरान वीडियो शूट करते रहता है। शौचालय के अंदर का माहौल देखकर लगता है कि कोई पार्टी हो रही है। म्यूजिक और लाइट बिलकुल डिस्को की तरह फील कराता है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते देखे हुए जा सकते हैं। हालांकि वीडियो कुछ महीने पुराना है। इसे लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर इस वीडियो पर मजे लेते हुए देखे जा सकते हैं। कोई इस वीडियो को देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है तो कोई इस पर तंज भी कस रहा है।
सावधान चाइना चुरा रहे हैं आपके मोबाइल की फोटो ! साइबर क्राइम का खेल https://shininguttarakhandnews.com/criminals-hacking-mobile/

