DM Almora News “कितने का है,प्रस्ताव अभी पास करता हूं” – अंशुल सिंह ,डीएम

DM Almora News धैर्यवान धामी के ऊर्जावान आईएएस और डीएम अल्मोड़ा का जनता के बीच उनका वर्किंग स्टाइल उन्हें लगातार एक लोकप्रिय जनसेवक बना रहा है। दफ्तर के कमरे की आरामदायक कुर्सी की बजाय किसी भी मौसम और हालात में ज्यादातर समय ग्राउंड जीरो पर सीधे जनता के बीच दिखाई देने वाले डीएम अंशुल खासकर स्कूल , बुजुर्गों की समस्याओं , महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटे नज़र आते हैं। यही वजह है की जिलाधिकारी अंशुल सिंह का निर्णय लेने का अंदाज उन्हें जनता के बीच एक रिश्ता सा जोड़ता दिखाई देता है।

दुगालखोला वार्ड में पहुंचे डीएम अंशुल सिंह DM Almora News


अब बात उस खबर की करते है जहाँ दुगालखोला वार्ड के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर अधिकारियों से डीएम अंशुल सिंह ने बजट को लेकर भी मौके पर ही जानकारी मांगी। उनका कहना था कि “कितने का बजट है, अभी पास करता हूं, क्या करना है अभी करता हूं।” डीएम के इस तेवर से मौके पर मौजूद अधिकारियों को भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश मिले। अपने डीएम का ऑन द स्पॉट फैसला लेने का यही मिजाज पहाड़ में नागरिकों को पसंद आ रहा है।


आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुगालखोला और आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय परिसर एवं आसपास की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, उगी हुई झाड़ियों का कटान कराने तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर के आसपास नियमित सफाई कराने और किसी भी प्रकार का कूड़ा या मलबा जमा न होने देने को कहा।

देखिये ऊर्जावान डीएम अंशुल सिंह का अंदाज़

बारिश के मद्देनजर डीएम ने नालियों, जल निकासी व्यवस्था, सड़कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और आमजन को राहत पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।डीएम के मौके पर ही समस्याओं के समाधान और बजट संबंधी निर्णय लेने के अंदाज की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।