DM Anshul Singh अल्मोड़ा के डीएम अंशुल सिंह इन दिनों जिले के तमाम सरकारी स्कूलों के सुधार और पहाड़ के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ सुंदर स्कूल कैम्पस तैयार करने में जुटे हैं। अल्मोड़ा में ग्रामीण परिवारों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिले और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले सुनिश्चित करने के लिए लगातार ग्राउंड पर उत्तर कर रियलिटी चेक करते हुए सुधार के निर्देश भी दे रहे हैं जिसका असर इन स्कूलों में दिखाई दे रहा है।
स्कूलों का खुद कर रहे रियलिटी चेक DM Anshul Singh

ऐसा ही एक दौरा डीएम अंशुल ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण किया ।जिलाधिकारी ने पीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज अल्मोड़ा को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनाए जा रहे स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक शौचालय तथा परिसर की सुरक्षा के लिए की जा रही चेन लिंक फेंसिंग के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने भवन में आवश्यक स्थानों पर वाटर प्रूफिंग का कार्य बेहतर ढंग से कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी।

उन्होंने नगर निगम को विद्यालय के आसपास उगी झाड़ियों को तत्काल हटाने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था विकसित करने को कहा।विद्यालय में पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी को मौके का सर्वे कर पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

