आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
DM Savin Bansal सरकार तभी लोकप्रिय होती है जब ब्यूरोक्रेट्स ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाते हैं। योजनाएं तभी सफल होती हैं जब प्रशासन खुद जनता के बीच जाकर सीधा संवाद बनाते हैं। राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने भी वही कर्तव्य और प्रशासनिक फर्ज निभाया जिससे लोगों के बीच उनकी छवि बेहद प्रभावशाली बनी है। ये इसलिए सम्भव हुआ क्योंकि उन्होंने अपनी ऊर्जावान और समर्पित प्रशासनिक टीम तैयार की और अपने काम से साबित किया है कि प्रशासन अगर ईमानदारी से काम करे तो जनता का भरोसा खुद बन जाता है।
डीएम सविन बंसल के समर्थन में आगे आई जनता DM Savin Bansal

टीम में शामिल हैं ADM केके मिश्रा , सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष और SDM हरिगिरि

बात चाहे आपदा की रही हो , बेटियों की शिक्षा , भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हो या जनता दरबार के माध्यम से हर सोमवार को बुजुर्गों , महिलाओं और पीड़ितों को बिना समय गँवाए राहत देना डीएम बंसल के सभी अफसरों ने बेहतरीन नतीजे दिए हैं जिनमें सीडीओ एडीएम कृष्ण कुमार मिश्रा , एसडीएम अपूर्वा सिंह , एसडीएम कुमकुम जोशी , देहरादून एसडीएम सदर हरिगिरि , एसडीएम अपर्णा ढौंढियाल , सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह की भूमिका शानदार रही है।

बीते दिनों गैस संकट के दौरान भी डीएम बंसल की कार्यशैली ने जनता को राहत दी तो वहीँ देहरादून में हाईटेक पार्किंग , महिलाओं के लिए वाहन , स्वयंसेवी संगठनों को योजनाओं का लाभ और कार्यालयों में वर्क कल्चर सुधारने में डीएम सविन बंसल का असर साफ़ दिखाई देता है।

हांलाकि निजी स्वार्थ कहिये या परदे के पीछे की गोलबंदी सरकार पर दबाव डालकर ऐसे जनहित में काम करने वाले अधिकारी को किसी भी दबाव में हटाने की सोच कुछ सुनाई देती है तो ये बेहद अफ़सोस की बात है जिसका प्रमाण है जनता के बीच डीएम को लेकर संवेदनशील सपोर्ट ….बीते कुछ ही महीनों में जिस तरह से डीएम बंसल ने गाँव गाँव , पहाड़ों , और दुरस्थ तहसीलों मे पहुंच कर जनता के सीधे सम्पर्क करते हुए ग्राउंड पर सरकार की योजनाओं को प्रभावी बनाया है वो आईएएस अफसरों के लिए एक नजीर से कम नहीं है।

शाइनिंग समाचार से बोली जनता – “वी सपोर्ट डीएम बंसल”
गांधी पार्क में मॉर्निंग वाक कर रहे पूर्व सैन्य अधिकारी से जब शाइनिंग उत्तराखंड न्यूज़ ने डीएम के बारे में प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने साफ़ कहा कि “अख़बारों और लोगों में डीएम का जो भरोसा बना है वो कमाल है लोग सेटिस्फाई है और क्या चाहिए आम जनता को” …. हम मजबूती से डीएम सविन बंसल के साथ खड़े हैं। वहीँ महिलाओं से जब हमने पल्टन बाजार में इसी मुद्दे पर उनकी राय पूछी तो महिलाओं ने कहा कि “हम महिलाओं की सेफ्टी और फेसिलिटी को लेकर डीएम के प्रयास अब तक के सभी डीएम में सबसे शानदार है , पीड़ितों को जनता दरबार से तुरंत राहत मिलती है इसके लिए महिलाओं का फुल स्पोर्ट डीएम सर के साथ है।

शाइनिंग समाचार को इसी तरह शहर के अलग अलग क्षेत्रों में लोगों की ऐसी ही प्रतिक्रया मिली जो डीएम सविन बंसल के कार्यशैली से प्रभावित और उनके स्पोर्ट में खड़ा दिखाई दिया है लिहाज़ा अगर आप भी देहरादून के हित और बेहतर प्रशासन के पक्ष में हैं, तो ऐसे जिलाधिकारी और उनकी टीम के लिए खुलकर समर्थन दीजिए जिससे उत्तराखंड सरकार की जनहित से जुडी योजनाओं और प्रशासन की जनहितकारी कार्यशैली से स्मार्ट सिटी का भला हो दूनवासियों को ईमानदार प्रशासन का फायदा मिल सके।

