Doctor sexual assault Britain – भारतीय डॉक्टर 48 महिला मरीजों के साथ 54 यौन अपराधों में दोषी – 1 Sad News

Report By – Priyanshu Dwivedi , Uttar Pradesh ———-

Doctor sexual assault: भारतीय मूल के डॉक्टर को ब्रिटेन की एक अदालत ने महिला मरीजों के साथ यौन अपराधों का दोषी पाया है। डॉक्टर कृष्ण बल्लभ सिंह ने 1974 में बिहार से अपनी पढ़ाई की थी। हाई कोर्ट डॉक्टर को अगले महीने सजा सुनाएगा। जनरल मेडिकल काउंसिल ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

Doctor sexual assault - फाइल Pic
Doctor sexual assault – फाइल Pic

Doctor sexual assault ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टर यौन उत्पीड़न का दोषी

  • डॉक्टर पर आरोप है कि 1983 से 2018 तक 54 यौन उत्पीड़न किया … डॉक्टर ने 1974 में पटना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की थी
Doctor sexual assault - फाइल Pic
Doctor sexual assault – फाइल Pic
  • Doctor sexual assault  ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 48 महिला मरीजों के साथ 54 यौन अपराधों के मामले में दोषी पाया है। ग्लास्गो हाईकोर्ट (Glasgow High Court) की ज्यूरी ने डॉक्टर कृष्ण बल्लभ प्रसाद सिंह (72) को गुरुवार को दोषी ठहराया। डॉक्टर कृष्ण बल्लभ ने बिहार से पढ़ाई की है। हाई कोर्ट ने डॉक्टर को 1983 और 2018 के बीच नाबालिग समेत कई महिला रोगियों के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) के मामले में दोषी पाया। इस मामले में अगले महीने सजा सुनाई जाएगी।
Doctor sexual assault - फाइल Pic
Doctor sexual assault – फाइल Pic
  • Doctor sexual assault  डॉक्टर कृष्ण बल्लभ ने 1974 में पटना मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। 1976 में उन्होंने ब्रिटेन में प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। हालांकि मामला सामने आने के बाद जनरल मेडिकल काउंसिल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं डॉक्टर ने सभी आरोपों को नकारते हुए दावा किया कि उनकी एग्जामिनेशन टेक्निक वही हैं, जो भारत में चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई थी।

Doctor sexual assault - फाइल Pic
Doctor sexual assault – फाइल Pic

Doctor sexual assault  मरीजों ने लगाए गलत तरीके से छूने का आरोप

  • Doctor sexual assault पीड़ित महिलाओं ने बताया कि डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान उनकी स्कर्ट पर हाथ रखा, उन्हें चूमा और गलत तरीके से उनका परीक्षण किया। इस दौरान वह भद्दी टिप्पणी भी करता रहा। ज्यादातर अपराध मेडिकल एग्जामिनेशन के दौरान हुए, लेकिन डॉक्टर पर पुलिस स्टेशन में मरीज के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है। महिलाओं ने अदालत को बताया कि शुरुआत में उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की।
    Doctor sexual assault - फाइल Pic Doctor sexual assault  2018 में ‘मीटू’ मूवमेंट से प्रेरित एक महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। एक महिला ने आरोप लगाया कि उसे सांस की समस्या थी, जिस पर डॉक्टर ने उसे गलत तरीके से छुआ। वहीं, एक महिला ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसके रोगों को लेकर कहा कि ‘सेक्स सबसे अच्छी दवा’ है। एक व्यक्ति ने अदालत को बताया कि उसने सिंह को उसकी गर्भवती पत्नी के साथ गलत हरकतें करते पकड़ा था, जिसके बाद उसे मुक्का मारने की धमकी दी थी।
Doctor sexual assault - फाइल Pic
Doctor sexual assault – फाइल Pic
  • Doctor sexual assault  ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन के अध्यक्ष डॉ रमेश मेहता ने कहा, ‘भारतीय मूल के डॉक्टर को इस तरह के जघन्य कृत्यों में शामिल देखना दुखद है। भारतीय डॉक्टर रोगी की देखभाल के लिए अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं।’

खबर ये भी रोचक है – ऑनलाइन गेम खेलने वाले होते हैं बेहतरीन प्रेमी – https://shininguttarakhandnews.com/best-lovers-quality/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.