Dog or Cab Bite इन दिनों लोगों में पेट्स पालने का शौक बढ़ता जा रहा है, अब घरों में सिर्फ कुत्ते ही नहीं बिल्लियां भी पाली जा रही हैं। इस शौक के चलते नई चुनौतियां भी सामने आने लगी हैं, क्योंकि आय दिन पेट्स के राह चलते लोगों पर अटैक के मामले जो बढ़ रहे हैं।ऐसे में अब सवाल यह है कि कुत्ते और बिल्ली में से किसके काटने से ज्यादा खतरा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कुत्ता या बिल्ली किसका काटना ज्यादा जोखिमों से भरा है।
कुत्ते के काटने के खतरे Dog or Cab Bite

अभी कुत्तों के काटने से रैबीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं, खासकर कि आवारा कुत्तों के अटैक से रैबीज का खतरा ज्यादा रहता है। दरअसल, जिन कुत्तों का टीकाकरण नहीं हुआ, उनकी लार से रैबीज वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है।कुत्तों के काटने से घाव गहरा और बड़ा हो सकता है, अगर मांस या टिश्यू को नुकसान हो जाए तो खून बहने का खतरा ज्यादा रहता है।बच्चे और बुजुर्ग रैबीज के मामले में रडार पर रहते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ग की इम्युनिटी सबसे कमजोर होती है।कई मामलों में अगर घाव में बैक्टीरिया चला जाए तो वह सूजन और दर्द के साथ बुखार का भी कारण बन सकता है।

बिल्ली के काटने के खतरे
बिल्ली के नुकीले दांतों की वजह से इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। अगर बिल्ली काट ले तो डांट अंदर तक जाकर बैक्टीरिया छोड़ जाते हैं।बिल्ली के मुंह में पास्चुरेला नामक बैक्टीरिया होता है, जो काटने पर सूजन, दर्द और लालिमा का कारण बन सकता है।काटने पर घाव भले ही छोटा दिखे लेकिन अंदर इन्फेक्शन तेजी से फैल सकता है।इतना ही नहीं, अगर इन्फेक्शन गंभीर हो जाए तो अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ सकती है।
अमेरिका और यूरोप में हुई कई मेडिकल स्टडीज में पाया गया कि बिल्ली के काटने के मामलों में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती है क्योंकि संक्रमण तेजी से बढ़ता है। वहीं कुत्ते के काटने में चोट ज्यादा गंभीर होती है लेकिन इंफेक्शन हर केस में नहीं फैलता है। हालांकि डॉक्टर साफ कहते हैं कि दोनों ही मामलों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।भारत जैसे देशों में रेबीज सबसे ज्यादा कुत्तों के काटने से फैलकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, देश में रेबीज से होने वाली मौतों में सबसे ज्यादा मामले डॉग बाइट से जुड़े हैं लेकिन अगर बिल्ली संक्रमित हो तो उससे भी रेबीज फैल सकता है। यानी कुत्ता काटे या बिल्ली रेबीज का खतरना दोनों से है। यह मान लेना गलत होगा कि बिल्ली काटे तो वैक्सीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

