Don Julián Santana पेड़ पर लटकती मिली सैकड़ों भयानक डॉल्स !

Don Julián Santana दुनिया का हर कोना किसी न किसी अचंभित कर देने वाले रहस्यों से भरा हुआ है। विश्व में स्थित कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में जब कोई सुनता है या पढ़ता है, तो व्यक्ति कुछ समय के लिए दंग हो जाता है। विश्व में एक ऐसा देश है, जहां की कुछ जगहों पर आपको हर तरह डेड डॉल्स ही डॉल्स दिखाई देंगी। इन डेड डॉल्स को देखने के बाद हर कोई सहम जाता है कि आखिर इसके पीछे की क्या कहानी है। ये अनोखा आर्टिकल सोशल प्लेटफॉर्म्स पर काफी पढ़ा जाता है जिसके इनपुट्स हमने इन लेख में शामिल किये हैं। हम आपको डेड डॉल्स लटकने के पीछे की रहस्यमयी कहानियों बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

विश्व के किस देश में डेड डॉल्स है ? Don Julián Santana

डेड डॉल्स की कहानी जानने से पहले यह जान लेते हैं कि यह विश्व के किस देश में है। आपको बता दें कि यह स्थान मैक्सिको में है। मैक्सिको की जिस जगह डेड डॉल्स लटकी हुई हैं उस जगह को isla de las munecas के नाम से जाना जाता है जो Xochimilco शहर में है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि isla de las munecas मैक्सिको एक आइलैंड है, जो आजकल पिछले कई वर्षों से डेड डॉल्स की डरावनी कहानियों के लिए फेमस है। इसे कई लोग ‘आइलैंड ऑफ डॉल्स’ के नाम से भी जानते हैं।

डेड डॉल्स का इतिहास बेहद दिलचस्प है

मैक्सिको सिटी से करीब 17 किमी की दूरी पर isla de las munecas आइलैंड का इतिहास काफी दिलचस्प है। कई लोग इस आइलैंड को 1990 के बाद से डॉल्स आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि 1990 में पहली बार इस आइलैंड पर करीब हजार से अधिक संख्या में डॉल्स को पेड़ पर लटकी हुई देखी गई थीं। यहां लाखों की संख्या में टूटी-फूटी डॉल्स भी लटकी हुई दिखाई देती हैं। इसके बाद इस आइलैंड को विश्व के सबसे डरावनी स्थलों में से एक माना जाने लगा।


आइलैंड के पीछे की रहस्यमयी कहानी

आइलैंड के पीछे की रहस्यमयी कहानी बहुत ही डरावनी है। कहा जाता है कि एक मैक्सिको निवासी जिसका नाम Don Julián Santana था, वो अचानक एक दिन जंगल में पहुंच रहने के लिए पहुंच गया।जब Don Julián Santana जंगल में पहुंचा तो उसने एक मृत बच्ची को देखा। कुछ देर बार फिर उसी जगह पहुंचा तो एक डॉल लटकी हुई देखी। यह कहानी कई वर्षों से चलती रही और एक दिन हजार से भी अधिक डॉल्स पेड़ पर लटकी हुई दिखाई देती हैं। Isla de las munecas के किनारे कई वर्षों तक टूटी-फूटी और पेड़, घर आदि कई जगहों पर डॉल्स लटकी हुई दिखाई दी।

इस घटना के बाद इस जगह की डरावनी कहानी पूरे विश्व में फेमस हो गई।कहा जाता है कि इस आइलैंड की डरावनी कहानी इस कदर प्रचलित है कि दिन के उजाले में भी लोग घूमने के लिए नहीं पहुंचते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि Isla de las munecas से हर समय अजीब-अजीब आवाजें आती रहती हैं। यहां से काफी बच्चों के हंसने, रोने और चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं। कहा जाता है कि पेड़ पर लटकी हुई डॉल्स अपनी डरावनी आंखों से सब कुछ देख रही हैं। कई लोगों का मानना है कि इस खतरनाक आइलैंड पर करीब 50 वर्षों तक रहा है। लोगों का मानना है कि साल 2001 में उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई और उसका शव पानी में तैरता हुआ मिला। हालांकि, अब धीरे-धीरे कुछ मात्रा में यहां सैलानी घूमने पहुंच रहे हैं।