Special Report By : Anita Tiwari , Dehradun

Donation Of BJP Dipped क्या आप यकीन करेंगे कि भाजपा को मिलने वाला चंदा वित्त वर्ष 2020-21 में घट गया है। जिस पार्टी की देश भर में प्रचंड लहर है , सरकारें हैं और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कोने का दावा भी है .. उस मोदीमय भाजपा को नुकसान हो रहा है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में भाजपा के चंदे में 79.24% की कमी आई है।
Donation Of BJP Dipped :अचानक भाजपा के चंदे में गिरावट !

- ये अलग बात है कि भाजपा ने 2020-21 में 752.337 करोड़ रुपये घोषित किए हैं। इसमें उसे दान में 577.974 करोड़ रुपये मिले। यह खुलासा ADR एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग में जमा कराए गए ऑडिट रिपोर्ट के आकलन के आधार पर तैयार की गई है।

- देश में बीता कोरोना काल बेहद चुनौतियों भरा रहा है। उद्योग जगत हो या नौकरी पेशा समाज सभी ने आर्थिक नुकसान को झेला है। ऐसे में जो पोलिटिकल पार्टियां बड़े बड़े घरानों और पार्टी फॉलोवर्स से चंदा इकठ्ठा कर अपना खजाना भर्ती थी उनपर भी असर पड़ा है। देश में बीते कुछ सालों से भाजपा का ग्राफ बेहद तेज़ी

- कांग्रेस 58.11% कम चंदे के साथ दूसरे नंबर पर है। उसने 2020-21 में 285.765 करोड़ का ब्योरा दिया है। माकपा के चंदे में सात फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। भाजपा, कांग्रेस, माकपा, एनसीपी, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, भाकपा और एनपीईपी ने 1373.783 करोड़ चंदा मिलने की घोषणा की है।

- Donation Of BJP Dipped भाजपा ने 620.398 करोड़ खर्च किए, जो कुल चंदा राशि का 82.46% है। कांग्रेस ने 209 करोड़ खर्च किए, जो 73.14% है। तृणमूल कांग्रेस ने 74.417 करोड़ रुपये के चंदे में से 78.52% खर्च किए। माकपा ने 171.046 करोड़ की राशि में से 59.52% खर्च किए हैं। बसपा व एनसीपी ने कुल चंदे में से क्रमश: 32.97 और 34.87 फीसदी राशि खर्च की है। एनपीईपी ने 69.80 लाख की सबसे कम चंदा राशि घोषित की है, जो राष्ट्रीय दलों के कुल चंदे का केवल 0.051 प्रतिशत है।

- Donation Of BJP Dipped भाजपा के चंदे में 2019-20 के मुकाबले 2020-21 में 2870.943 करोड़ की कमी आई है। पार्टी ने पिछले वित्त वर्ष में 3623.28 करोड़ रुपये चंदे की घोषणा की थी यह घटकर 752.337 रुपये रह गई। वहीं, कांग्रेस के चंदे में 58.1 फीसदी यानी 396.445 करोड़ की कमी आई है। तृणमूल के चंदे में 48.20% कमी आई है। इसी तरह बसपा को 5.789 करोड़ यानी 9.94 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। केवल माकपा की कमाई बढ़ी है। उसे 158.62 करोड़ के मुकाबले 171.046 करोड़ रुपये चंदा मिला है। यह 7.83 फीसदी यानी 12.426 करोड़ रुपये अधिक है।

- Donation Of BJP Dipped भाजपा को दान में 577.974 करोड़, कांग्रेस को 95.424 करोड़, माकपा को 95.294 करोड़, तृणमूल कांग्रेस को 42.214 करोड़, एनसीपी को 26.261 करोड़ रुपये और एनपीईपी को 67.17 लाख मिले हैं। कांग्रेस ने सबसे अधिक कूपन से 156.907 करोड़ रुपये एकत्र किए। यह पार्टी की कुल चंदे का 54.91 फीसदी है। अनुदान, दान और योगदान के मद में पार्टी को 95.424 करोड़ मिले, जो कुल चंदे का 33 फीसदी से भी ज्यादा है।
पढ़िए खबर में – क्लासरूम में मैडम ने किया धमाल डांस
https://shininguttarakhandnews.com/manu-gulati-dance-video/

