Dulhe Ki Entry Ka Video दूल्हा हाथों पर चलकर आया मंडप में !

Dulhe Ki Entry Ka Video हमारे देश में शादियों के सीजन में सोशल मीडिया पर शादी की रस्मों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. आपने भी दूल्हा-दुल्हन के काफी वीडियो देखे होंगे, लेकिन दूल्हे की ऐसी एंट्री शायद आपने नहीं देखी होगी. इस बार दूल्हे राजा जब मंडप में आ रहे हैं तो पैरों पर नहीं, बल्कि हाथों पर चल रहे हैं. चलिए देखते हैं ये मजेदार वीडियो.

यूनिक एंट्री ने इंटरनेट पर मचाया धमाल Dulhe Ki Entry Ka Video


शादियों में कपल कुछ यूनिक कर नए ट्रेंड सेट कर रहे हैं. इन दिनों शादियों से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया. अब हर कपल इन ट्रेंड को फॉलो कर रहा है. कभी शादी से पहले दूल्हा नाचता हुआ लड़की के घर पहुंच जाता है तो कभी फेरों पर दूल्हा वचनों के साथ अपनी शर्ते भी रख देता है. अब एक दूल्हे की अनोखी एंट्री चर्चा का विषय बन गई. दूल्हे राजा ने जमीन पर कदम ही नहीं रखा, बल्कि दोस्तों के हाथों पर चलकर एंट्री ली है. यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दोस्तों की तारीफ कर रहे हैं. चलिए सोशल मीडिया से साभार लिया गया ये वीडियो आपको दिखाते हैं.

https://www.instagram.com/reel/DV3fgKtk1Nk/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3e3e8238-08e4-4620-ba03-1c96550d14d5

 

वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि दूल्हा शादी के पंडाल में एंट्री ले रहा है. इस दौरान दोस्तों ने मिलकर ऐसा आइडिया निकाला की दूल्हे के कदम जमीन पर न टिकें. सभी दोस्त आमने-सामने एक लाइन में खड़े हो जाते हैं और दूल्हे को अपने हाथों पर चलाते हैं. 2 दोस्त एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ते हैं और दूल्हा उन हाथों पर कदम रखकर आगे बढ़ता है. इस तरह दूल्हा पैरों की बजाय हाथों पर एंट्री लेता है.आपको बता दें कि वीडियो इंस्टाग्राम पर @kardiya_jay_mataji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं, अब तक वीडियो पर लाख से ज्यादा लाइक हो चुके हैं.