Extra Marital Dating App क्या आप जानते है उस ऐप के बारे में जो शादीशुदा लोगों के बीच इस वक्त तेजी से वायरल (Viral) हो रही है, जो उनको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) के लिए साथी ढूंढने में मदद करती है. हैरानी की बात तो ये है कि फ्रांस में बनाई गई इस ऐप के 20 प्रतिशत यूजर्स भारतीय हैं.पढ़िए पूरी खबर
Extra Marital Dating App विवाहेत्तर संबंध को मिल रहा बढ़ावा

Extra Marital Dating App सोचिए हमारे देश में अभी तक डेटिंग ऐप को केवल युवाओं का ही फुल सपोर्ट मिला है, उनके मां-बाप का नहीं. लेकिन इसी देश में GLEEDEN नाम की एक ऐसी ऐप भी चल रही है, जिससे यूजर्स ऐसे शादीशुदा लोग हैं, जो अपने पति या पत्नी से खुश नहीं है, और वो विवाहेत्तर संबंध रखने के इच्छुक हैं. ये डेटिंग ऐप शादी से नाखुश लोगों को मिलवाने के लिए बनाई गई ऐप है. इस ऐप के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं क्योंकि ये मोबाइल एप्लिकेशन अभी तक फ्रांस में ही पॉपुलर थी. फ्रांस में GLEEDEN नाम की ये ऐप बनाई गई है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि फ्रांस में बनी ये ऐप, भारत में कैसे आ गई, और अचानक हम इसकी बात क्यों कर रहे है. तो आपका जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐप वर्ष 2017 में भारत लॉन्च हुई थी.
Extra Marital Dating App 20 लाख भारतीय हैं GLEEDEN के यूजर

Extra Marital Dating App आज फ्रांस के इस एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप GLEEDEN के कुल 1 करोड़ यूजर्स हैं. इसमें से 20 प्रतिशत यूजर्स भारतीय हैं, यानी कुल 1 करोड़ नाखुश शादीशुदा लोगों में से 20 लाख लोग भारतीय हैं. कंपनी का कहना है कि सितंबर 2022 से लेकर अब तक GLEEDEN ऐप के यूजर्स करीब 11 प्रतिशत तक बढ़े हैं. इसका मतलब ये है कि एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप की लोकप्रियता भारतीयों में काफी तेजी से बढ़ी है. GLEEDEN के 66 प्रतिशत यूजर्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता जैसे टियर-1 यानी बड़े शहरों के हैं. यही नहीं 34 प्रतिशत यूजर्स टियर-2 या टियर-3 शहरों के भी हैं, यानी मेरठ, लखनऊ, भोपाल, हैदराबाद और नागपुर जैसे छोटे शहरों में भी इस ऐप के यूजर्स हैं हैरानी की बात ये है यूजर्स में बड़ी संख्या घरेलू काम करने वाली महिलाओं की भी है.

Extra Marital Dating App शादीशुदा महिलाओं के एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग का ख्याल रखते हुए बनाई गई इस ऐप का असर कहिए, या फिर कुछ और, लेकिन वर्ष 2019 में इस कंपनी के एक सर्वे में चौंकाने वाली जानकारी मिली थी. हो सकता है कि अब हम आपको जो बताने जा रहे हैं उससे बहुत से लोग इत्तेफाक ना रखते हों. लेकिन इस ऐप ने अपने सर्वे का जो डेटा जारी किया, उसके मुताबिक बड़ी संख्या शादीशुदा महिलाएं अपने साथी को धोखा देती हैं. GLEEDEN ऐप ने अपने यूजर्स से कुछ सवाल पूछे थे जिसके आधार पर उसने एक रिपोर्ट तैयार की. इसके मुताबिक बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता की महिलाएं, पति को धोखा के मामले में सबसे आगे हैं.

Extra Marital Dating App सर्वे में शामिल 77 प्रतिशत शादीशुदा महिलाओं के मुताबिक शादी के बाद पति को धोखा देने की पहल की वजह ‘बोरियत’ है. 31 प्रतिशत शादीशुदा महिलाओं ने माना कि उनके विवाहेत्तर संबंध ज्यादातर जान पहचान वाले पुरुषों से रहे हैं. सर्वे में ये बात भी सामने आई कि 52 प्रतिशत महिलाएं और 57 प्रतिशत पुरुष अपने साथी को बिजनेस ट्रिप के दौरान धोखा देते हैं. GLEEDEN ऐप के मुताबिक उनके सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स बेंगलुरू शहर के हैं. कंपनी के मुताबिक बेंगलुरू के यूजर्स, हर दिन औसतन डेढ़ घंटा इस मोबाइल ऐप पर बिताते हैं. ज्यादातर यूजर्स दोपहर 12 से 3 बजे, और रात 10 से 12 बजे के बीच मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं. सर्वे में यूजर्स से धोखा देने की वजह पूछी गई थी.
भगवान के गुनाहगार – https://shininguttarakhandnews.com/temple-thieve-news-arrest/

