Eye Cancer Symptoms आँख हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बिना रोशनी से जीवन अंधकारमय हो जाता है। आँखों में जब भी कोई समस्या आए तो तुरंत आँखों के विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। कई बार हम समस्याओं को नजर अंदाज कर देते हैं और फिर वह बड़ा रूप ले लेती है। अब आँखों के कैंसर को ही देख लीजिए। बहुत से लोगों को तो इसके बारे में पता ही नहीं होता है।
Eye Cancer Symptoms आंख का कैंसर होने पर शरीर देता है ये संकेत

- Eye Cancer Symptoms धुंधला दिखना आंखों के कैंसर का एक लक्षण हो सकता है। यदि चश्मा लगाने के बावजूद आपको स्पष्ट नहीं दिखता है तो समझ जाइए कुछ तो गड़बड़ है। आँखों में दर्द होना, बार-बार आँखों का लाल होना, आंखों में मोती जैसी गाठ बन जाना या आंखों से पानी का लगातार निकलते रहना भी आँखों के कैंसर या ट्यूमर का लक्षण हो सकता है। कई बार इन संकेतों में एक ही चीजों का दो-दो दिखाई देना भी शामिल होता है।आँखों में हद से ज्यादा जलन होना, इसका लगातार लाल रहना या आँखों का अपनी जगह से हिल जाना भी आँखों के कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

Eye Cancer Symptoms इन लोगों को रहता है अधिक खतरा
वैसे तो आई कैंसर होने की कोई ठोस वजह नहीं है, लेकिन कुछ खास तरह के लोगों में आंखों का कैंसर होने का रिस्क अधिक रहता है। जिन लोगों की आंखों का रंग नीला या हरा होता है उन्हें आई कैंसर होने का रिस्क अधिक रहता है। ज्यादा साफ रंग वाले लोगों में बाकी लोगों की तुलना में आई कैंसर के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। 70 पार कर चुके अधिक उम्र के लोगों में आँखों का कैंसर होने के चांस बढ़ जाते हैं।
गज़ब ! अब व्हाट्सअप मैसेज लिखना नहीं पड़ेगा , ऐसे होगा टाइप https://shininguttarakhandnews.com/whatsapp-message-feature/

