Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी , ये है इंडिया मेरी जान – 1 Interesting Wedding

Facebook Love – ऑनलाइन इश्क़ और प्यार वो भी आज के बेवफाई भरे दौर में … जी हाँ यकीन तो नहीं होता है लेकिन कभी कभी दूर प्रदेश में बैठी कोई दोस्त जब प्यार के बाद आपकी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाये तो मान सकते हैं कि अभी लोगों के दिलों से सच्चे प्यार का भूत उतरा नहीं है।

Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी

Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी
Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी
  • Facebook Love फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर दोस्ती बदली प्यार में और फिर उसके बाद हुआ वो जो अक्सर  फिल्मों में ही देखने को मिलता है, जी हां अपने प्यार को पाने के लिए पूरी दुनिया छोड़ वो सात समंदर पार कर पहुंच गई अपने प्रेमी के पास ओर जीन्स, टॉप छोड़ पहनने लगी सूट और साड़ी यकीन नहीं हो रहा ना ये फ़िल्मी प्रेम कहानी है टीनू और जाहना की। हरियाणा के टोहना गांव में रहने वाले टीनू और जाहना जो कजाकिस्तान की रहने वाली हैं, इन दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई ,  समय के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर वो समय आया जब जाहना सबकुछ छोड़ भारत आ गई और दोनों ने अपने प्यार को एक रिश्ते में पिरो दिया और मंदिर में जाकर हिन्दू रीती रिवाज से शादी कर ली।
Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी
Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी

Facebook Love- जाहना ने शादी का प्रस्ताव रखा…

  • Facebook Love- टीनू ने बताया कि वह सऊदी अरब में वेल्डिंग का काम कर रहा था, इसी दौरान फेसबुक पर उसकी और जाहना कि दोस्ती हो गई, 8 महीने कि दोस्ती के बाद जाहना ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसपर टीनू ने उसे भारत आने का न्यौता दिया जिसे मान जाहना इंडिया आयी और यहाँ  के परिवेश में खुद को ढ़ालने लगी। जाहना लॉ डिप्लोमा होल्डर हैं और 6 भाषाओं की जानकारी रखती है, अब उसने जींस छोड़कर सूट पहनना शुरू कर दिया है, वह चाय व सब्जी बना लेती हैं तथा घर में झाडू-पोंछा भी करती है। ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं।  विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश हैं।
Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी
Facebook Love- ऑनलाइन मोहब्बत और शादी

Facebook Love – मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसों में चक्कर…
Facebook Love- शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी टीनू और जाहना को मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं उनके वकील बताते हैं कि इनकी शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्होंने तहसीलदार से मिलकर बात की थी। उन्होंने  मना कर दिया,  टीनू और जाहना सामाजिक तौर पर बेशक पति-पत्नी बन गए हैं, लेकिन दोनों चाहते हैं कि कानूनी रूप से भी देश के मैरिज एक्ट में उनकी शादी मान्य हो, जाहना मानती हैं कि जब तक उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन सरकारी तौर पर नहीं होगा, उनकी शादी मान्य नहीं होगी।

यह भी पढ़ें… मोबाइल ऐप्स के जरिए मच्छर भगा रहे लोग https://shininguttarakhandnews.com/mosquito-killer-apps/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.