Fake Currency You Tube हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा दिए गए सख्त दिशा निर्देशों पर पूरे जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके लगातार सफल परिणाम भी सामने आ रहे हैं।इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुमन नगर पुलिया पर संदिग्ध दो मोटर साइकिलों में सवार 04 संदिग्धों को रोककर उनके कब्जे से 500 के 44 नोट कुल 22 हजार रूपये बरामद कर अभियुक्तों को धारा 178, 179, 180, 182, 61(2) B.N.S में गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथी मोहित और विशाल के साथ सुद्धोवाला प्रेमनगर देहरादून में किराए के कमरे पर लैपटॉप व प्रिन्टर की मदद से नकली नोट बनाने का काम करना बताया।
लैपटॉप व प्रिन्टर की मदद से नकली नोट बनाने का काम Fake Currency You Tube

जिसपर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बिना देरी के प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग अलग टीमें गठित कर सुद्धोवाला प्रेमनगर से अभियुक्त मोहित पुत्र राजेन्द्र को दबोच कर उसके कब्जे से 500 रुपये के 200 नकली नोट कुल 01 लाख रूपये व उसके किराए के कमरे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, 02 ब्लेड़ कटर, 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट छापने के सामान के साथ तथा दूसरी पुलिस टीम द्वारा दून एनक्लेव पटेल नगर देहरादून से अभियुक्त विशाल पुत्र राजेश को 500 के 207 नकली नोट कुल 01 लाख 3 हजार 500 रूपये, एक लैपटॉप, एक प्रिन्टर व नकली नोट बनाने का सामान (02 प्रिन्टर इंक जेट एचपी कम्पनी, 02 कटर, 02 केंची ,01 पेपर कटर, 03 ब्लेड़ कटर , 02 चमकीली ग्रीन टेप, व नोट बनाने का सामान, कटिंग करने के बाद शेष कतरन के साथ दबोचा गया।

पढ़िए अपराध करने का तरीका–
अभियुक्तगण सुनियोजित तरीके से लेपटॉप में स्केन कर रखे हुए 500 रुपये के असली नोट से जाली नोट तैयार करते थे तथा इन नकली नोटो को अपने साथियो कें माध्यम से देहरादून व हरिद्वार के बाजारों में चलाते थे। ये लोग ज्यादातर भीडभाड़ वाले दुकानों या बुजुर्ग दुकानदारों के पास छोटी–मोटी खरीदारी करने के लिये जाली नोटों को चलाते थे तथा दुकानदार से शेष असली नोट प्राप्त कर लेते थे। इस तरह से ये लोग बाजार से मोटा मुनाफा उठाते थे।मोहित व निखिल कुमार पूर्व में भी नकली नोट छापने में व बजार में चलाने के मामले में हिमाचल प्रदेश के थाना नाहन से जेल जा चुके है व मोहित पूर्व में दुष्कर्म के मामले में भी थाना विकासनगर जनपद देहरादून से भी जेल जा चुका है व अभियुक्त सोरभ पूर्व में थाना पटेलनगर देहरादून से बेग छीनने के मामले में जेल जा चुका है।

पूछताछ में पढ़िए अभियुक्त ने क्या कबूला –
अभियुक्त सौरभ मूल रूप से गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी है जिसने पाँचवी तक पढ़ाई की है व अविवाहित है।मां बाप की मृत्यु होने के पश्चात सौरभ दोनो भाइयों जो हलवाई का काम करते हैं ने इसे बेदखल कर दिया था।आरोपी विशाल व नीरज सगे भाई है जो सौरभ के दोस्त हैं व एक ही गांव के हैं। दोनो भाई चंद्रबनी देहरादून में किराए का कमरा लेकर प्रिंटर व लैपटॉप के माध्यम से जाली नोट बनाने का काम करते थे। मोहित भी सुद्धोवाला देहरादून में किराए के कमरे में रह कर प्रिंटर व लैपटॉप से 500 के नकली नोट छापता है। लालच में आकर आरोपी सौरभ भी इनके साथ जुड़ गया।अभियुक्त निखिल कुमार 12वीं तक पढा है जो पूर्व में हरिद्वार में ही रहता था व एकम्स कम्पनी में सिक्योरिटी की जॉब करता था। अभियुक्त अनंतबीर 2001 में बंगाल इन्जिनयर सैन्टर में भर्ती हुआ था तथा 2004 में एक्सीडेंट होने के कारण आर्मी की नौकरी छोड दी।वर्ष 2022 में GRP नजीवाबाद जिला बिजनौर से लूट के मामले मे जेल गया था। इसी बीच अपने किसी दोस्त के माध्यम से मोहित से मुलाकात होने पर इस धंधे में आया।

