Fake Profile On Dating Appरात बिस्तर में पहुँचते ही सबसे पहले संजना ( काल्पनिक पात्र ) ने डेटिंग ऐप (Dating app) ऑन किया, अपने पार्टनर के मेसेज पढ़कर धड़ाधड़ रिप्लाई करने लगी। संजना का ये रोज का रुटीन है। डिनर के बाद वो अपना कमरा बंद करके डेटिंग साइट पर पाटर्नर से चैट करती है। संजना के घरवालों को इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। यहां तक कि संजना भी अपने ऑनलाइन पार्टनर के बारे में कुछ ज्यादा नहीं जानती। वो दोनों अब तक कभी मिले नहीं, लेकिन दोनों के बीच अगर चैट्स पढ़ी जाएं तो ऐसा लगता है कि दोनों में बहुत गहरा रिश्ता है। लव, सेक्स, पर्सनल प्रॉब्लम्स, यहां तक कि अपनी घर की बातें भी नीति उस लड़के साथ शेयर करती है जिसके आमने-सामने वो कभी हुई ही नहीं।
Fake Profile On Dating Appडेटिंग ऐप पर क्राइम का कॉकटेल
Fake Profile On Dating App
Fake Profile On Dating Appये कहानी सिर्फ संजना की नहीं है। आजकल के ज्यादातर यंगस्टर्स ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर घंटों बिताते हैं, उस पार्टनर के साथ जिन्हें उन्होंने कभी देखा भी नहीं होता है। उन पर इतना विश्वास करने लगते हैं कि अपनी पर्सनल बातें तक उनसे शेयर करते हैं और फिर बनते हैं ठगी, धोखाधड़ी, लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और यहां तक की मर्डर जैसी घटनाओं के शिकार। पिछले कुछ सालों में तेजी से डेटिंग ऐप का ट्रेंड शुरू हुआ है। भारत में 100 से ज्यादा ऐसे डेटिंग ऐप्स है जिनपर यंगस्टर्स अपने पार्टनर ढूंढते हैं। एक डाटा के मुताबिक, देश में तीन करोड़ से ज्यादा लड़के-लड़कियां डेटिंग ऐप पर मौजूद हैं। हम आपको बताएंगे कैसे इस तरह के ऐप्स देश के क्राइम ग्राफ को बढ़ा रहे हैं, लेकिन उससे पहले जान लीजिए ये डेटिंग ऐप होते क्या हैं और क्यों ये लड़के-लड़कियों को इतना अट्रैक्ट करते हैं। Fake Profile On Dating Ap
Fake Profile On Dating Appयंगस्टर्स तलाशते हैं पार्टनर
Fake Profile On Dating App अगर आप इंटरनेट पर जाएंगे तो आप देखेंगे कि कई ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल दोस्ती के प्लेटफॉर्म के रूप में होता है। इंटरनेट पर इनके विज्ञापन भी देखे जा सकते हैं। इन्हें गूगल ऐप या फिर सीधा साइट्स के जरिए भी डाउनलोड किया जाता है। ऐप डाउनलोड करने के बाद इसपर अपना अकाउंट खोला जाता है। इन प्लेटफॉर्म्स में लड़के-लड़कियां अपने प्रोफाइल्स डालते हैं और फिर जो प्रोफाइल पसंद आती है, उन्हें दोस्ती के लिए रिकवेस्ट करते हैं। अगर दोनों को एक दूसरे की प्रोफाइल पसंद आती है तो फिर होती है टेक्सट चैट, वीडियो चैट और फिर डेटिंग। टिंडर (Tinder), बंबल (Bumble), ओकेक्यूपिड (Okcupid), थ्रिल ( Thrill), वू ( Woo) जैसे कई ऐप्स यंगस्टर्स में काफी फेमस हैं।
अश्लील वीडियो बनाकर धमकी (Dating App Crimes)
Fake Profile On Dating App देश भर में अक्सर ऐसे गिरोह सामने आते हैं जो डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते हैं । शाहदरा के रहने वाले अमित (बदला हुआ नाम) ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद ही इस गैंग का पर्दाफाश हो पाया। अमित ने बताया कि वो गे डेटिंग ऐप पर एक्टिव था। वहां एक लड़के से उसकी चैटिंग शुरू हुई। उस लड़के ने अमित को मिलने के लिए बुलाया। दोनों होटल के एक कमरे में मिले। वहां कुछ और लड़के भी आए। इसके बाद उन लड़कों ने जबरदस्ती अमित के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए और उसे पैसे के लिए धमकाने लगे। जब अमित ने पैसे देने के इनकार किया तो उन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल और स्कूटी छीन ली। इसके बाद ही अमित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बाद में खुलासा हुआ कि ये लड़के जानबूझकर लड़कों को फंसाने लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे और अब तक कई लड़कों को ब्लैकमेल कर चुके थे। Fake Profile On Dating App
Fake Profile On Dating App ऐसा नहीं है कि डेटिंग ऐप पर मौजूद सभी लोग फर्जी हैं, लेकिन इस सच से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इन डेटिंग ऐप्स के जरिए क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ रहा है। दरअसल, डेटिंग ऐप्स पर कोई भी अपनी पसंद से अपनी प्रोफाइल बना सकता है। जो फंसाने की नीयत से इन ऐप्स को यूज करते हैं, वो अक्सर झूठी प्रोफाइल बनाकर दूसरे लोगों को अट्रैक्ट करने की कोशिश करते हैं। वो झूठ का इतना बड़ा जाल फैला देते हैं दूसरा पार्टनर उसे सही मानने लगता है। परिवारवालों को इस बारे में कुछ पता ही नहीं होता है, इसलिए वो अपने बच्चों को कुछ भी गाइड करने की स्थिती में नहीं होते। ऐसे में शातिर अपराधी मौका देखकर हाथ मार लेते हैं।
डेटिंग ऐप से सावधान! (Precautions For Online Dating)
– Fake Profile On Dating App डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाते समय अपनी पर्सनल जानकारी ना दें।
– ऐप को सीधा साइट्स से डाउनलोड करने से बचें। गूगल प्ले स्टोर के जरिए ही ऐप को डाउनलोड करें।
– डेंटिग पार्टनर पर आंख बंद करके विश्वास न करें और अपनी पर्सनल बातें बताने से बचें।
– अगर अपने डेटिंग पार्टनर से मिलने का प्लान है तो इस बात को अपने किसी दोस्त को जरूर बताएं।
– डेटिंग ऐप्स के जरिए किसी के कहने पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने से बचें।
– डेटिंग ऐप पर ऐसे पार्टनर से दूर रहें जो आपको अपनी मजबूरी बताकर पैसा मांगने लगे।
– अगर डेटिंग ऐप की वजह से आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो तुरंत पुलिस को खबर दें।
We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.