Fake Profiles Alert क्या आप फेसबुक यूजर हैं? क्या आपके मोबाइल में फेसबुक एप डाउनलोड है? क्या आप फेसबुक के जरिए अपने दोस्तों से कनेक्ट होते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ये खबर आपके लिए है। ये खबर आपके दोस्तों, आपके परिवारवालों की सुरक्षा के लिए है। साइबर क्रिमिनल्स के की नज़र आजकल सबसे ज्यादा फेसबुक पर है। इन खतरनाक अपराधियों के पास कई ऐसे शातिर प्लान है जिसके जरिए ये लोग फेसबुक यूजर को अपने जाल में फंसा रहे हैं।
Fake Profiles Alert घटना नंबर 1 ———–

- Fake Profiles Alert एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की और उसके पिता रोते-रोते मेरठ के पल्लवपुरम थाने पहुंचे और बताया अपना किस्सा कि कैसे फेसबुक के जरिए एक लड़के ने उन्हें लाखों का चूना लगा दिया। पढ़ी-लिखी सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की फेसबुक के ठग के झांसे में आ गई। करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की को एक शख्स ने फेसबुक रिक्वेस्ट भेजी। इस शख्स ने खुद को डॉक्टर बताया। धीरे-धीरे दोनों की फेसबुक में दोस्ती बढ़ने लगी।

- Fake Profiles Alert खुद को डॉक्टर पॉल बताने वाले इस शख्स ने पीड़ित लड़की से फोन नंबर भी लिया। दोनों की फोन पर बातें होने लगी। ये शख्स विदेश के नंबर से फोन करता था, ये दिखाने के लिए कि ये विदेश में एक बड़ा डॉक्टर है। इसने पहले लड़की से दोस्ती कर उसका विश्वास जीता और उसके बाद एक बार लड़की पांच लाख रूपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाए। पैसे मांगने का ये सिलसिला चलता रहा है। धीरे-धीरे करके इस फेसबुक के इस ठग ने करीब 52 लाख रूपये की रकम इस लड़की से निकलवा ली।

- Fake Profiles Alert इसके बाद अचानक उस लड़के के फोन आने बंद हो गए। फेसबुक से भी वो लड़का गायब हो गया। तब जाकर इस आईटी इंजीनियर लड़की की आंख खुली, लेकिन तब तक बैंक से 52 लाख रूपये जा चुके थे। लड़की को समझ आया कि वो फेसबुक ठगी के बड़े जाल का हिस्सा बनी है। परिवारवालों को लड़की ने पूरा मामला बताया, केस भी दर्ज किया गया, लेकिन अब तक ठग का कोई पता नहीं चल पाया है। इस परिवार के पास अब रोने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।

Fake Profiles Alert घटना नंबर 2 ———–
- Fake Profiles Alert चार महिलाओं ने मीडिया को बताया कि फेसबुक के ठग ने उनसे करोड़ों रूपये ठग लिए हैं। ये चारों महिलाएं एक ही शख्स की ठगी का शिकार बनी। इनमें से दो महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि दो आगरा की हैं। इन्होंने बताया कि मोहित नाम का एक शख्स फेसबुक में महिलाओं को दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजता है। इस शख्स ने खुद को एक सॉफ्टवेयर कंपनी का एचआर बताकर इन चारों महिलाओं से दोस्ती की। मोहित नाम के इस शख्स ने अपनी दर्द भरी कहानी बताकर इन महिलाओं को अपने झांसे में लिया और फिर इनसे लाखों रूपये ले लिए।इन चार महिलाओं से ये साइबर क्रिमिनल एक करोड़ से ज्यादा लूट चुका है

- Fake Profiles Alert ज्यादातर मामलों में ये सामने आया है कि इन फेसबुक ठगों की शिकार अक्सर महिलाएं बनती हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें तो ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं।
1. अनजान शख्स से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आने पर प्रोइफाइल को जांच लें। अगर प्रोफाइल लॉक है तो दोस्ती न करें।
2. अगर आपके किसी फ्रेंड के नाम से दोबारा फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रही है तो उसे एक्सेप्ट न करें, क्योंकि डुप्लीकेट फेसबुक आईडी बनाकर साइबर क्रिमिनल लोगों को धड़ल्ले से ठग रहे हैं।
3.फेसबुक मैसेंजर पर अगर कोई आपसे पैसे मांगे तो उसे पैसे देने से बचे। खासकर कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन न करें।
सुनो ! मैं उत्तराखंड बोल रहा हूँ https://shininguttarakhandnews.com/history-of-uttarakhand/

