Fertility Rate भारत पर बुढ़ापे का खतरा , पैदा कीजिये बच्चे

Fertility Rate भारतीय महिलाओं में प्रजनन दर घट रही है। इसका खुलासा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ है। मौजूदा समय में भारत में प्रति महिला प्रजनन दर 2 से नीचे आ चुकी है। जबकि 1950 में यह आंकड़ा प्रति महिला 6.2 बच्चे के बराबर था। कहा जा रहा है कि अगर ऐसा ही रहा तो 2050 तक प्रजनन दर 1.3 तक आ सकती है। वर्तमान में दुनिया की सबसे अधिक आबादी भारत में है। दूसरे नंबर पर पड़ोसी देश चीन है। अगर दुनिया की आबादी की बात करें तो यह आंकड़ा 800 करोड़ के पार पहुंच गया है।जापान समेत दुनिया के कई देश गिरते प्रजनन दर से जूझ रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 2050 तक वैश्विक प्रजनन दर घटकर 1.8 हो जाएगी। वहीं 2100 में यह आंकड़ा 1.6 तक पहुंच सकता है। एक शोध से यह भी सामने आया है कि कम बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं अधिक समय तक जीवित रहती हैं।

 

1950 में प्रति महिला 6.2 बच्चे अब सिर्फ 2 बच्चे Fertility Rate

भारत में मौजूदा समय में दुनिया की सबसे युवा आबादी है। मगर प्रजनन दर में गिरावट का असर यह होगा कि देश में बुजुर्गों की आबादी बढ़ सकती है। इसका श्रम बाजार पर असर पड़ेगा। 1991 में देश में बुजुर्गों (60 साल से अधिक) की आबादी 6.1 करोड़ थी। मगर 2024 में यह लगभग 15 करोड़ हो गई है। बुजुर्गों की बढ़ती आबादी का असर स्वास्थ्य समेत कई सेक्टरों पर पड़ेगा।


इन देशों में अधिक होगी प्रजनन दर
2016 में वैश्विक स्तर पर 14.2 करोड़ बच्चों का जन्म हुआ था। मगर 2021 में यह आंकड़ा 1.29 करोड़ तक सिमट गया है। अगर भारत की बात करें तो साल 2021 में दो करोड़ बच्चों का जन्म हुआ था। मगर 26 साल बाद यानी 20250 तक यह संख्या गिरकर 1.3 करोड़ हो सकता है।अनुमान के मुताबिक निम्न आय वाले देशों में प्रजनन दर अधिक बनी रहने की उम्मीद है। भारत में 0-14 साल तक के बच्चों की संख्या में गिरावट अभी से आने लगी है। 2021 में ऐसे बच्चों की संख्या 36.4 करोड़ थी। मगर 2024 में 2.6 करोड़ की कमी के साथ यह आंकड़ा 34 करोड़ में सिमट कर रह गया।

क्यों गिर रही प्रजनन दर?
भारत में गिरती प्रजनन दर के कई आर्थिक और सामाजिक कारक हैं। शहरी क्षेत्रों में महिलाएं का रुझान कम बच्चे करने पर है। वहीं देरी से शादी, करियर, शिक्षा और परिवार नियोजन की वजह से भी प्रजनन दर में गिरावट आई है। हालांकि मौजूदा समय में भारत की आबादी धीमी गति से बढ़ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि गिरती प्रजनन दर का लोगों के जीवन स्तर पर प्रभाव पड़ेगा। जीवन स्तर गुणवत्तापूर्ण होगा। संसाधनों का प्रबंधन ठीक से हो सकेगा। मगर गिरते प्रजनन दर का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि आर्थिक विकास को बनाए रखना कठिन होगा।

डीएम ने अब इन अधिकारियों को लगाई फटकार, दी सुधरने की चेतावनी https://shininguttarakhandnews.com/dm-dehradun-savin-bansal-news/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.