Floating City : पानी में तैरते शहर में होंगी लग्जरी सुविधाएं जानिए खूबियां 1 Amazing World

Floating City आज हम आपको दुनिया के पहले फ्लोटिंग सिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से पानी में तैरेगी। पानी में तैरता हुआ यह शहर मशहूर टूरिस्ट प्लेस मालदीव में तैयार किया जा रहा है जो लगभग 500 एकड़ में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लोटिंग सिटी में प्राकृतिक जीवनशैली का पूरा मजा लिया जा सकेगा।

Floating City पानी पर तैरता अद्भुत शहर

Floating City
Floating City

Floating City आज दुनिया भर में सिटी प्लानिंग, साइंस, टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग, आर्किटेक्ट सहित कई अन्य चीजों को लेकर कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। खासतौर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए दुनिया के कई देश लगातार टूरिज्म के क्षेत्र में नए-नए बदलाव करते रहते हैं। इसी के अंतर्गत दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस में एक मलदीप में वहां की सरकार और डच डॉकलैंड्स मिलकर पानी में तैरती हुई फ्लोटिंग सिटी बना रहे हैं।

Floating City
Floating City
  • Floating City कंपनी और डिजाइनर का कहना है कि क्‍लाइमेट चेंज के बीच जब कई शहरों पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में यह एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है. एक स्‍टडी के मुताबिक, दुनिया के कम से कम 33 शहर एक वर्ष में 1 सेमी से अधिक डूब रहे हैं. बहरहाल इस नए मॉडल को 20 मई से 26 नवंबर के बीच वेनिस, इटली और अन्‍य लोकेशंस पर होने वाले बिएनले आर्किटेटुरा 2023 सम्मेलन के दौरान किया जाएगा.टीम के अनुसार, इस फ्लोटिंग सिटी के कॉन्‍सेप्‍ट को शंघाई, न्‍यूयॉर्क और एम्स्टर्डम जैसे तटीय शहरों में बदलते मौसम के अनुकूल बनाया गया है और इसे विस्‍तार देते हुए इसमें 2,00,000 लोगों के रहने लायक बनाया जा सकता है.
Floating City
Floating City
  • Floating City इस ‘फ़्लोटिंग सिटी’ में 50,000 लोगों का आशियाना हो सकता है. यह सिटी 100 फीसदी री‍न्‍यूएबल एनर्जी से संचालित होगी. इसमें पवन ऊर्जा, पनबिजली और सोलर पैनल्‍स शामिल होंगे. ‘फ़्लोटिंग सिटी’ का पूरा एरिया सड़क, जलमार्ग और हवाई मार्ग से जुड़ा होगा.किसी मेट्रो सिटी में उपलब्‍ध सारी सुविधाएं इस फ्ला‍ेटिंग सिटी में भी होंगी. सरकारी भवन होंगे, स्‍कूल-अस्‍पताल होंगे, बड़े-बड़े बगीचे होंगे और 25 एकड़ से अधिक एरिया सोशल स्‍पेस का होगा.सोशल स्‍पेस का ये एरिया इंटरकनेक्‍टेड होगा. इसे विकसित करनेवाली टीम के अनुसार, यहां बाजारों के साथ-साथ आध्‍यात्मिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी होंगे.

ओ तेरी ! निकिता चौरसिया ने भगवान से कर ली शादी ! https://shininguttarakhandnews.com/girl-married-lord-shiva-nikita/

ShiningUttarakhandNews

We are in the field of Electronic Media from more than 20 years. In this long journey we worked for some news papers , News Channels , Film and Tv Commercial as a contant writer , Field Reporter and Editorial Section.Now it's our New venture of News and Informative Reporting with positive aproch specially dedicated to Devbhumi Uttarakhand and it's glorious Culture , Traditions and unseen pictures of Valley..So plz support us and give ur valuable suggestions and information for impressive stories here.