
flood in uttarakhand मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

flood in uttarakhand आपदा कंट्रोल रूम में मीटिंग के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और फील्ड में राहत और बचाव के लिए कई निर्देश दिए वहीँ सीएम प्रभावितों से भी मिले और उनको हर सम्भव राहत पहुंचाने का भरोसा भी दिया है।

flood in uttarakhand सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर लें। बारिश से पेयजल, विद्युत, सड़क एवं अन्य व्यवस्थाएं जो प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र सुधार किया जाय। सभी विभागीय सचिव अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्था देखें और अपने जिला स्तरीय अधिकारियों के निरंतर संपर्क में रहें। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के साथ ही उनके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

